HomeAutomobilesMini Cooper S GP Edition भारत में Launch, सिर्फ 30 खुशकिस्मत लोगों...

Mini Cooper S GP Edition भारत में Launch, सिर्फ 30 खुशकिस्मत लोगों को मिलेगी चाबी

Mini Cooper S GP Edition Launch हो चुका है। इस कार में क्‍या खूबियां हैं। किस Price पर इसे खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mini Cooper S GP Edition Launch हो चुका है। इंडियन कस्‍टमर्स के लिए इस कार में क्‍या खूबियां दी हैं। किस Price पर इसे खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुआ MINI Cooper S GP Inspired Edition

इंडियन मार्केट में मिनी ने एक और लिमिटेड एडिशन MINI Cooper S GP Inspired Edition को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स को ही इंडिया में कस्‍टमर्स के लिए ऑफर कर रही है।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस कार को जीपी से इंस्‍पायर होकर बनाया है। जिसमें लेजेंड ग्रे एक्‍सटीरियर के साथ रूफ और मिरर कैप पर चिली रेड कलर को किया गया है। फ्रंट में JSW बंपर और ग्रिल के साथ जॉन कूपर वर्क्‍स का लोगो दिया गया है। साथ में लाल रंग का टो स्‍ट्रैप, बोनट पर लाल और ग्रे स्‍ट्राइप्‍स दिया गया है। इसके C पिलर पर 1 से 30 के बीच की बैजिंग को दिया गया है, जिसका मतलब है कि इंडिया में ऑफर की गईं 30 कारों में से यह पहले नंबर की है। साथ में 18 इंच चिली रेड सेंटर कैप के साथ अलॉय व्‍हील, JCW स्‍पेसिफिक रूफ माउंटिड विंग, रियर विंगलेट, रियर डिफ्यूजर, LED DRLs, LED लाइट्स, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन, ब्‍लैक और रेड थीम इंटीरियर, 9.4 इंच राउंड इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, Level-1 ADAS, मेमोरी फंक्‍शन सीट्स, हरमन कार्डन म्‍यूजिक सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, वायरलेस चार्जर, हीटेड स्‍टेयरिंग व्‍हील, रियर व्‍यू कैमरा, स्‍टेबिलिटी कंट्रोल के साथ कई शानदार फीचर्स दिए हैं।

मिलेगा 2.0 लीटर इंजन

मेकर ने इस कार को 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया है। जो कूपर लाइनअप में पहले से दिया जाता है। यह इंजन कार को 6.6 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड देता है। इसकी Top Speed 242 KMPH है और इस इंजन से 204 हॉर्स पावर और 300 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 7 स्‍पीड DCT गियरबॉक्‍स मिलता है।

रेसिंग की विरासत का है जश्‍न

BMW Group India के अध्‍यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने बताया कि इंडिया में MINI Cooper S GP Inspired Edition का लॉन्च रेसिंग की विरासत का जश्न है, जो हमेशा से MINI GP को परिभाषित करता रहा है। अब तक की सबसे दमदार MINI GP के ट्रैक केंद्रित डिज़ाइन के साथ, हम उपभोक्ताओं को हम सही मायनो में ऑटोमोटिव इतिहास का हिस्सा बनने का दुर्लभ अवसर दे रहे हैं। इस एक्सक्लूसिव एडिशन में मात्र 30 यूनिट्स हैं और इसे GP की भावना पर बेहद बारीकी से डिज़ाइन किया गया है, जो इसे सड़क पर दमदार और बेडमसाल पहचान देते हैं।

इतनी है Price

मेकर ने इस कार को इंडियन मार्केट में सीबीयू की तरह ऑफर किया है जिसकी सिर्फ 30 यूनिट ही ऑफर की गई हैं। इस कार की एक्‍स शोरूम प्राइज 58.90 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular