HomeAutomobilesJuly 2026 में नोटों की गड्डी रखो तैयार! लॉन्च होने वाली हैं...

July 2026 में नोटों की गड्डी रखो तैयार! लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ Cars

Upcoming Cars in July 2026: जुलाई में कई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। कौन सी मेकर कौन सी कार को लाने वाली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming Cars in July 2026: जुलाई में कई मेकर्स अपनी नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही हैं। वही कुछ मौजूदा कारों को अपडेट के साथ भी ऑफर करने की तैयारी हो रही है। कौन सी मेकर किस कार को लाने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Kwid Facelift

जुलाई के शुरू में सबसे पहले रेनो अपनी कॉम्‍पैक्‍ट हैचबैक कार क्विड के फेसलिफ्ट को ला रही है। इस कार को इंडियन बाजार में 2-3 जुलाई को लाया जाएगा। इसमें ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे और कुछ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। लेकिन इंजन में कोई चेंज नहीं किया जा रहा है।

Nissan Tekton Launch

निसान अपनी नई मिड साइज एसयूवी टेक्‍टॉन का ग्‍लोबल लॉन्‍च कर रही है। इसके लिए मेकर ने 9 जुलाई का दिन चुना है। इस दिन इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा।

Toyota Hilux Facelift

टोयोटा भी अपनी हाइलक्‍स पिक-अप ट्रक को इंडिया में अपडेट कर रही है। इसकी नई जेनरेशन को जुलाई में ही लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन अभी इसकी डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें नया फ्रंट लुक और अपडेटेड इंटीरियर को दिया जाएगा।

MG Starlight

एमजी भी जुलाई में 16 तारीख को बड़ा इवेंट कर रही है। जिसमें नई कार को लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन अभी तक मेकर ने यह कंफर्म नहीं किया है कि इस दिन कार कार का डेब्‍यू होगा या फिर लॉन्‍च किया जाएगा।

Maruti Brezza Facelift

मारुति भी ब्रेजा के फेसलिफ्ट को ला रही है। 23 जुलाई को इस कार से पर्दा हटा लिया जाएगा। लेकिन अभी इसकी प्राइज अनाउंस होगी या फिर फेस्टिव सीजन तक का इंतजार कस्‍टमर्स को करना होगा, इस पर कोई ऑफिशियली डिटेल मेकर ने नहीं दी है।

Skoda Kodiaq RS

स्‍कोडा भी अपनी लिमिटेड नंबर वाली कोडियाक आरएस को इंडियन मार्केट में जुलाई में ही लॉन्‍च कर रही है। लेकिन अभी इसकी सही डेट मेकर ने नहीं बताई है। माना जा रहा है कि इसे भी जुलाई के शुरू में लॉन्‍च किया जा सकता है। वैसे तो इस कार की डिटेल पहले ही सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी सिर्फ प्राइज की अनाउंसमेंट होना बाकी है।

Kia Syros EV

किआ भी अपनी सिरोस के इलेक्‍ट्रिक अवतार को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने जा रही है। माना जा रहा है कि इसे भी जुलाई के आखिर में 24 के आस पास लाया जा सकता है। लेकिन अभी मेकर ने ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। इसे जुलाई में लाया जाएगा या फिर अगस्‍त में इससे पर्दा हटाया जाएगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular