Skoda Kodiaq RS इंडियन मार्केट में Launch के लिए तैयार है। मेकर इसकी Price को कब अनाउंस कर रही है। किस तरह के Features और Engine को इसमें दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Skoda Kodiaq RS होगी Launch
स्कोडा इंडियन मार्केट में नई एसयूवी कोडियाक के आरएस वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है। मेकर इस एसयूवी को काफी खास सेगमेंट में चुनिंदा लोगों को ही ऑफर कर रही है।
कब हो रही Price Announcement
इसकी प्राइज को July 2026 के पहले हफ्ते में ही रिवील कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे इंडियन मार्केट में 50-60 लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया जाएगा।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
इस एसयूवी में मेकर LED हेडलैंप, LED DRLs, एलईडी टेल लैंप, ब्लैक ग्रिल, रेड ब्रेक कैलिपर्स, आरएस बैजिंग, ऑल ब्लैक इंटीरियर, RS बैजिंग के साथ स्पोर्ट्स सीट्स, 7 सीट, 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, Canton का म्यूजिक सिस्टम, मसाज और वेंटिलेटिड सीट्स, 3जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS के साथ और भी कई शानदार फीचर्स को दिया है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
मेकर इस एसयूवी को 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दे रही है। जो 265 हॉर्स पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसके साथ में 7स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। जो नॉर्मल कोडियाक से ज्यादा पावर जेनरेट करता है।
सिर्फ 50 कस्टमर्स को मिलेगी चाबी
मेकर ने इस एसयूवी के आरएस वर्जन को काफी खास रखा है। इसलिए इसकी सिर्फ 50 यूनिट को ही पहले लॉट में इंडियन मार्केट में ऑफर किया गया है। ऐसे में सिर्फ 50 कारों को ही कस्टमर्स को दिया जाएगा। जिसके लिए बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 6 मिनट में ही बुकिंग हो गई थी। बुकिंग के टाइम इस एसयूवी को 3 लाख रुपये में बुक किया गया था।
ये भी पढ़ें
Tata Safari EV: टाटा कर सकती है प्रीमियम एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को Launch; कब होने जा रही है एंट्री?
MG Hector Tomahawk: महंगी हो गई एमजी की 7 सीटर ईवी, शोरूम जाने से पहले जान लें कितना देना होगा Price?
Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल
Mahindra EV: अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेंगी धाकड़ Electric SUVs! कंपनी ने तैयार किया बड़ा मास्टरप्लान












Leave a Reply