Yamaha YZF R2 का Launch कंफर्म हो चुका है। मेकर ने इसके लिए Pre Bookings भी शुरू कर दी हैं। इसे कब और किन Features के साथ लाया जाएगा। इसकी क्या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Yamaha YZF R2 हो रही Launch
यामाहा ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाले 15 दिनों में वह नई बाइक Yamaha R2 को लॉन्च करने जा रही है। बाइक को लॉन्च करने से पहले इसका टीजर भी लाइव कर दिया है।
टीजर से मिली ये डिटेल
मेकर ने जिस टीजर को लाइव किया है, उसमें R को दिखाया गया है साथ में #RInstinct लिखा है और 27.08.2026 की डेट भी लिखी हुई है। इसमें R का डिजाइन इस तरह से लग रहा है कि यह R के साथ 2 भी समझ आ रहा है। जिसकी वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर 27 अगस्त को R2 नाम से नई बाइक लॉन्च कर सकती है।

PC – autotechbiz.in
