HomeAutomobilesMG Hector Hawk का कैसा होगा डिजाइन, Teaser में मिल गई डिटेल

MG Hector Hawk का कैसा होगा डिजाइन, Teaser में मिल गई डिटेल

MG Hector Hawk को इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नए Teaser में इसकी डिटेल भी आ चुकी है। इसे कब लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Hector Hawk को इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नए Teaser में इसके डिजाइन की डिटेल भी मिल रही है। इसे कब लाया जाएगा। किस तरह की डिटेल टीजर में मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG ला रही नई एसयूवी

ब्रिटिश कार मेकर एमजी अब इंडिया में नई एसयूवी को लाने जा रही है। मेकर ने नई एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में लाने का फैसला लिया है और अब इसका टीजर में सामने आ गया है। अभी इसका नाम मेकर ने ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि इसे MG Hector Hawk नाम से लाया जा सकता है।

टीजर में क्‍या मिला

मेकर ने जो मीडिया इनवाइट भेजा है, उसमें एसयूवी की फोटो को कवर किया गया है। लेकिन इससे एसयूवी के साइज और डिजाइन की कुछ डिटेल सामने आ गई है।

कैसी होगी एसयूवी

मीडिया को भेजे गए इनवाइट के मुताबिक इस एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में लाया जाएगा। जिसको एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है। इसमें एक पतली लेकिन चौड़ी फ्रंट ग्रिल, पतली एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, मस्‍क्‍यूलर बॉडी, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, 18 से 19 इंच अलॉय व्‍हील के साथ 6 और 7 सीट ऑप्‍शंस को दिया जाएगा।

MG Adapt पर आ रही एसयूवी

एमजी ने कुछ टाइम पहले ही अपनी नई कारों के लिए नए प्‍लेटफॉर्म MG Adapt को शोकेस किया था। अब इसी प्‍लेटफॉर्म पर इस पहली एसयूवी को लाया जा रहा है। इस प्‍लेटफॉर्म पर मेकर कई एसयूवी को ला रही है, जिसमें से यह पहली होगी और इसका साइज भी 4.3 मीटर के आस पास रहेगा।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर पहले ही बता चुकी है कि इस एसयूवी को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 26 August 2026 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular