22 September 2025 से इंडिया में GST के नए स्लैब को लागू किया जाएगा। जिसके बाद कई चीजों को खरीदना महंगा (22 September 2025 price hike) भी हो जाएगा। कौन सी चीजों पर 22 से ज्यादा जीएसटी देना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
22 से होगा GST में बदलाव
सिर्फ कुछ दिनों में ही इंडिया में जीएसटी की वजह से कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 22 सितंबर 2025 से जब जीएसटी की नई स्लैब को लागू कर दिया जाएगा तो कई चीजों की प्राइज कम होगी और कई चीजों की प्राइज को बढ़ा (price hike 2025) दिया जाएगा।
3 होंगे स्लैब
22 सितंबर से इंडिया में जीएसटी के 3 स्लैब ही होंगे। जिनमें 5, 18 और 40 पर्सेंट का स्लैब शामिल होगा। 5 पर्सेंट में ऐसी चीजों को रखा जाएगा जो काफी जरूरी होंगी। 18 में सामान्य चीजें और 40 पर्सेंट के स्लैब में वो सामान होगा जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है या फिर लग्जरी सामान है। जीएसटी के 40 पर्सेंट वाले स्लैब को SIN Slab भी कहा जा रहा है।
22 सितंबर से महंगी होने वाली वस्तुएं — GST दर तुलना
तालिका में दी गई पुरानी और नई GST दरें तथा उनकी बढ़ोतरी (Δ) दिख रही हैं।
क्रम संख्या | वस्तु | पुरानी GST दर | नई GST दर | बढ़ोतरी (Δ) |
---|---|---|---|---|
1 | पान मसाला | 28% | 40% | +12% |
2 | सभी स्वादयुक्त/मीठे पानी (एरेटेड सहित) | 28% | 40% | +12% |
3 | अन्य गैर-अल्कोहलिक पेय | 18% | 40% | +22% |
4 | पौधों पर आधारित दूध पेय | 18% | 40% | +22% |
5 | कार्बोनेटेड फल पेय | 28% | 40% | +12% |
6 | कैफीनयुक्त पेय | 28% | 40% | +12% |
7 | कच्चा तंबाकू, तंबाकू अवशेष | 28% | 40% | +12% |
8 | सिगार, चेरोट, सिगरिलोस, सिगरेट | 28% | 40% | +12% |
9 | अन्य निर्मित तंबाकू और विकल्प | 28% | 40% | +12% |
10 | तंबाकू/निकोटीन उत्पाद (बिना दहन) | 28% | 40% | +12% |
11 | कोयला, ब्रिकेट्स, ठोस ईंधन | 5% | 18% | +13% |
12 | लिग्नाइट (जेट को छोड़कर) | 5% | 18% | +13% |
13 | पीट (पीट लिटर सहित) | 5% | 18% | +13% |
14 | मेन्थॉल डेरिवेटिव्स (DTMO, DMO, पुदीना तेल इत्यादि) | 12% | 18% | +6% |
15 | बायोडीजल (OMCs को मिश्रण के लिए आपूर्ति छोड़कर) | 12% | 18% | +6% |
16 | मोटरसाइकिल (350cc से ऊपर) | 28% | 40% | +12% |
17 | SUV और लक्जरी कारें | 28% | 40% | +12% |
18 | रिवॉल्वर और पिस्तौल | 28% | 40% | +12% |
19 | विमान (निजी जेट, बिजनेस विमान, हेलीकॉप्टर) | 28% | 40% | +12% |
20 | यॉट और मनोरंजन जहाज | 28% | 40% | +12% |
नोट: Δ = (नई GST) − (पुरानी GST). यह चार्ट केवल तुलना हेतु है और आधिकारिक स्रोत/नोटिफिकेशन की जगह नहीं