Oil Reserve In India: इंटरनेशनल मार्केट में Petrol Diesel को लेकर बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। जिससे कई देश प्रभावित हैं। भारत भी दुनिया के सबसे बड़े ऑयल इंपोर्ट करने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर है। अगर किसी वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बाधित हो जाए तो इंडिया के पास कितने दिन का ऑयल रिजर्व है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ सकती है समस्या
इंडिया दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देशों की लिस्ट में टॉप पर है। अगर किसी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में ऑयल की सप्लाई को लेकर परेशानी आ जाए तो भारत के सामने भी बड़ी समस्या आ सकती है।
कितने दिन का है ऑयल रिजर्व?
इंडिया में पेट्रोल और डीजल की डिमांड काफी ज्यादा है। हर छोटे बड़े शहर में रोजाना लाखों-करोड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल को खरीदा जाता है। लेकिन अगर कोई समस्या इंटरनेशनल मार्केट में हो जाए तो फिर इंडिया के पास 74 दिनों तक कोई परेशानी नहीं होगी।
संसद में दी गई जानकारी
यह डिटेल संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में, मैं 74 दिनों के भंडार के साथ सुरक्षित महसूस करता हूं। भविष्य में इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। यह उत्तर उन्होंने लिखित में दिया है।
कितनी है जरूरत
इंडिया में तेल की खपत को देखते हुए कम से कम 90 दिनों के रिजर्व की जरुरत है। यह डिटेल इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने दी है। इतना रिजर्व होने के बाद इंडिया किसी भी तरह की इंटरनेशनल समस्या से बचने में कामयाब हो सकता है।
तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता
इंडिया दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है जहां पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी शोधन क्षमता भी है। इंडिया में अभी 26 करोड़ मीट्रिक टन पेट्रोल डीजल का शोधन होता है जो कुछ ही सालों में बढ़कर 32 करोड़ मीट्रिक टन हो सकती है। इसके साथ ही इंडिया दुनिया के पांच सबसे बड़े पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यातक की लिस्ट में भी शामिल है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply