Instagram Story Reach: इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। रील्स देखनी हो या अपनी कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करनी हो आदि। ऐसे में लोग इंस्टाग्राम का काफी इस्तेमाल करते हैं।
पिछले काफी समय से इंस्टाग्राम यूजर्स इस बात को लेकर काफी परेशान थे कि उनकी इंस्टा स्टोरी की रीच लगातार घट रही है। खासतौर पर जब वे एक दिन में ज्यादा स्टोरी डालते हैं।
ये भी पढ़ें:- News For You: सरकारी अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात, तो इस नंबर पर करें योगी आदित्यनाथ से शिकायत
हो क्या रहा था?
इंस्टाग्राम पर हो ये रहा था कि काफी समय से लोगों द्वारा डाली जा रही इंस्टा स्टोरी की रीच घट रही थी। इससे यूजर्स नाराज थे क्योंकि उनकी रीच घटने से उन्हें नुकसान हो रहा था।
अब बढ़ेगी रीच?
घट रही रीच को लेकर इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक वीडियो के माध्यम से ये जानकारी दी कि लगातार यूजर्स इस बात की शिकायत कर रहे थे कि उनकी स्टोरी डालने पर उनकी रीच घट जाती है।
मौसेरी ने बताया कि ऐसा कोई जानबूझकर नहीं किया गया बल्कि, ये एक टेक्निकल गड़बड़ी थी।
मौसेरी ने इस टेक्निकल गड़बड़ी को लेकर कहा कि अब इसे ठीक कर दिया गया है। ऐसे में इंस्टाग्राम यूजर्स जितन चाहे इंस्टा स्टोरी डाल सकते हैं, अब उनकी स्टोरी की रीच सीमित नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें:- Indian Railways: एक PNR पर बुक हुई 4 में से 2 टिकट ही हुई कंफर्म, तो क्या ये 2 लोग नहीं चढ़ सकते हैं ट्रेन में? जानें नियम
इस बात को भी जान लें
अगर आप इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा इंस्टा स्टोरी डालते हैं, तो हो सकता है कि लोग आपकी हर स्टोरी न देखें या फिर वो उसके स्किप कर आगे बढ़ जाए। इसलिए अपने हिसाब से ही स्टोरी शेयर करें।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply