HomeBusinessJaya Hind Industries कहाँ खर्च करेगी ₹600 करोड़ का भारी फंड? किस...

Jaya Hind Industries कहाँ खर्च करेगी ₹600 करोड़ का भारी फंड? किस सेक्‍टर को मिलेगा फायदा

Jaya Hind Industries ने घोषणा कर दी है कि वह 600 करोड़ की भारी भरकम रकम को निवेश करने जा रही है। इससे किस सेक्‍टर को फायदा मिलेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Jaya Hind Industries ने घोषणा कर दी है कि वह 600 करोड़ की भारी भरकम रकम को निवेश करने जा रही है। किस तरह से कब तक इस निवेश को किया जाएगा। इससे किस सेक्‍टर को सबसे ज्‍यादा फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Jaya Hind Industries करेगी निवेश

जया हिंद इंडस्‍ट्रीज इंडियन मार्केट में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। कंपनी यह निवेश चरणबद्ध तरीके से करेगी, जिसका सबसे ज्‍यादा फायदा इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल EV सेगमेंट को मिलेगा।

कितना होगा निवेश

कंपनी ने जानकारी दी है कि वह 600 करोड़ रुपये के निवेश को कर रही है। इस निवेश को वित्‍त वर्ष 2026-27 और वित्‍त वर्ष 2027-28 के बीच किया जाएगा। जिसमें महाराष्‍ट्र के पुणे में अकुर्डी, उर्से और तमिलनाडु में चेन्‍नई के विनिर्माण संयत्र शामिल होंगे। इस योजना में चेन्‍नई में विस्‍तार के लिए पहले घोषित किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है।

किन पर होगा निवेश

पता चला है कि कंपनी की ओर से चेन्‍नई में नई विनिर्माण ईकाई स्‍थापित करने के साथ ही 1200 टन से 3500 टन तक की क्षमता वाली 12 से ज्‍यादा एचपीडीसी मशीनें लगाई जाएंगी। साथ में कंपनी इस निवेश के तहत अपनी क्षमता में भी बढ़ोतरी करेगी और हीट ट्रीटमेंट, इम्‍प्रगेशन, पाउडर कोटिंग जैसी प्रकियाओं का विस्‍तार भी किया जाएगा।

ऑटो सेक्‍टर को मिलेगा फायदा

जया हिंद इंडस्‍ट्रीज के इस विस्‍तार का सीधा फायदा ऑटो सेक्‍टर को होगा क्‍योंकि यह कंपनी एल्‍यूमिनियम डाई कास्‍ट कंपोनेंट्स की आपूर्ति करती है, जो BMW, Skoda, Volkswagen, Cummins, Volvo, Renault, Nissan, Maruti Suzuki, Mahindra, Tata Motors, Daimler, Isuzu जैसी के पास जाती हैं।

कैसे होगा फायदा

जया हिंद इंडस्‍ट्रीज के इस निवेश का फायदा ईवी सेगमेंट को भी होगा क्‍योंकि देश में जिस तरह से ईवी की डिमांड बढ़ रही है उसमें सप्‍लाई को बनाए रखने के लिए कंपोनेंट्स की जरुरत होती है और यह कंपनी बैटरी केसिंग, मोटर हाउसिंग, ई एक्‍सल पार्ट्स जैसे एल्‍यूमिनियम कंपोनेंट्स का उत्‍पादन करेगी जो ईवी के लिए काफी जरूरी होते हैं।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular