HomeTechnologyPrime Day Sale: Amazon ला रहा साल की बड़ी सेल, 4-6 जुलाई...

Prime Day Sale: Amazon ला रहा साल की बड़ी सेल, 4-6 जुलाई तक मिलेगी अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स

Amazon India Announces the 10th Edition of Prime Day: 10 साल पूरे होने के मौके पर Amazon Prime मेंबर्स को अलग-अलग कैटेगरी में '10th Anniversary डील्स' के साथ शानदार ऑफर दे रहा है।

Amazon Prime Day Sale: Amazon ने घोषणा की है कि Prime Day 2026 का 10वां एडिशन 4 जुलाई को रात 12 बजे से 06 जुलाई को रात 11:59 बजे तक चलेगा।

इसमें Prime मेंबर्स के लिए खास तौर पर तैयार की गई डील्स, बचत, नए लॉन्च और जबरदस्त एंटरटेनमेंट जैसे कई फायदे 72 घंटों तक मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Avore Electric Motorcycle Launch के लिए तैयार, टीजर में दिखा डिजाइन

किन-किन चीजों पर मिलेगा डिस्काउंट?

स्मार्टफोन

लैपटॉप

फैशन

होम और किचन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

खिलौने

रोजमर्रा की जरूरी चीजों और कई अन्य कैटेगरी में

किन-किन बैंक पर कितना डिस्काउंट मिल सकता है?

SBI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन से पेमेंट करने पर आप 10% तक की बचत कर सकते हैं

Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ, Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा

क्या है इस बार खास?

इस Prime Day पर मेंबर्स को 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स के साथ-साथ साल की सबसे कम कीमतें और OnePlus, Samsung, Lego, Adidas और Allen Solly जैसे टॉप भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के साथ-साथ छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) के प्रोडक्ट्स पर ऐसी डील्स मिलेंगी जो पहले कभी नहीं देखी गईं।

ये भी पढ़ें:- 50,000 की Down Payment पर घर ले आएं रॉकेट जैसी KTM Duke 390; जानें हर महीने कितनी जाएगी कड़क EMI!

प्राइम डे को लेकर क्या बोले अभिनव अग्रवाल?

अमेजन इंडिया में प्राइम के डायरेक्टर अभिनव अग्रवाल ने कहा कि, “नए लॉन्च और जबरदस्त एंटरटेनमेंट से लेकर तेजी से डिलीवर होने वाली शानदार डील्स तक, प्राइम डे हमेशा हमारे मेंबर्स, सेलर्स और ब्रांड पार्टनर्स का जश्न मनाने का मौका रहा है। प्राइम डे का यह 10वां एडिशन एक खास पड़ाव है, जो पूरे भारत में शॉपिंग, बचत और एंटरटेनमेंट पहुंचाने के एक दशक को दर्शाता है। हम इस साल प्राइम डे के 10वें एडिशन में अपने प्राइम मेंबर्स के लिए और भी बेहतर अनुभव लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें सबसे बड़े लॉन्च, पहले कभी न देखी गई खास एनिवर्सरी डील्स, शानदार AI अनुभव, जबरदस्त एंटरटेनमेंट और भी बहुत कुछ शामिल है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular