HomeAutomobiles50,000 की Down Payment पर घर ले आएं रॉकेट जैसी KTM Duke...

50,000 की Down Payment पर घर ले आएं रॉकेट जैसी KTM Duke 390; जानें हर महीने कितनी जाएगी कड़क EMI!

KTM Duke 390 को इंडियन मार्केट में नेकेड बाइक सेगमेंट में लाया जाता है। 50 हजार रुपये की Down Payment के बाद इसे खरीदते हैं तो 3 सालों के लिए हर महीने कितनी EMI जाएगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

KTM Duke 390 Down Payment and EMI: इंडिया में 350 सीसी नेकेड बाइक सेगमेंट में केटीएम ने कुछ टाइम पहले ही ड्यूक 390 को लॉन्‍च किया है। मेकर की इस बाइक को भी कस्‍टमर्स काफी पसंद करते हैं। अगर इस बाइक को खरीदना है और सिर्फ 50 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर अगले 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

KTM Duke 390 की क्‍या है प्राइज

KTM Duke 390 एक ऐसी बाइक है जिसे नेकेड डिजाइन के साथ इंडियन मार्केट में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस बाइक के STD वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 278931 रुपये से शुरू होती है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 22314 रुपये का RTO और 13380 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 314625 रुपये हो जाती है।

50 हजार Down Payment

अब 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 264625 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 8539 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

314625 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली KTM Duke 390 बाइक के लिए 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 264625 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 8539 रुपये हर महीने देते हैं तो 3 सालों में 42768 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की टोटल प्राइज 357393 रुपये हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular