HomeAutomobilesAvore Electric Motorcycle Launch के लिए तैयार, टीजर में दिखा डिजाइन

Avore Electric Motorcycle Launch के लिए तैयार, टीजर में दिखा डिजाइन

Avore Electric Motorcycle Launch होने से पहले टीजर आया है। इससे क्‍या डिटेल मिल रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Avore Electric Motorcycle Launch होने से पहले इसका टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इस टीजर से किस तरह की डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Avore Electric Motorcycle

अवोर इंडियन मार्केट में नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने जा रही है। इसके पहले मेकर ने इस बाइक का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है।

टीजर में मिली झलक

मेकर ने हाल फिलहाल में ही अपनी पहली बाइक का टीजर रिलीज किया है। जिसमें बाइक के कई पार्ट्स की झलक देखी जा सकती है। इनमें बाइक की हेडलाइट, टैंक, सीट्स, अलॉय व्‍हील, रियर लाइट को देखा जा सकता है।

कैसी होगी बाइक

अवोर की नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को नेकेड इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें अग्रेसिव लुक वाली एलईडी हेडलाइट होगी, जिसके अंदर ही दोनों साइड एलईडी डीआरएल मिलेंगे। इसके साथ एलईडी इंडीकेटर होंगे। ब्‍लैक कलर के अलॉय व्‍हील्‍स मिलेंगे जिन पर डिस्‍क ब्रेक मिलेगी। करीब 5 से 7 इंच AI इनेबल टीएफटी डिस्‍प्‍ले होगा जो ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, बैटरी स्‍टेटस के साथ कई और फीचर मिलेंगे। इसके साइड पैनल पर Ex/2S की ब्रॉन्‍डिंग की गई है और इसके टायर पर भी Aeroform को सफेद रंग में लिखा गया है। टैंक पर चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा जो फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ स्प्लिट सीट, ओपन ग्रैब हैंडल, ड्यूल टोन पेंट स्‍कीम और टैंक पर नंबरिंग भी मिलेगी।

मिलेगी 250 KM रेंज

शानदार फीचर्स के साथ इस मोटरसाइकिल में 10.5 kW की पावर देने वाली मोटर मिलेगी और 5kWh की बैटरी मिलेगी, जो इसे 250 KM के आस पास की रेंज ऑफर कर सकती है। इसकी बैटरी IP 67 रेटिंग के साथ 4वे थर्मल मैनेजमेंट सिस्‍टम के साथ आएगी।

कब तक होगी लॉन्‍च

मेकर ने लॉन्‍च पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बाइक को इंडिया में ऑफिशियली July 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

होगी इनको टेंशन

अवोर ने इस बाइक को पूरी तरह से मेड इन इंडिया बनाया है। ऐसे में Ola, Oben Electric, Matter जैसे मैन्‍युफैक्‍चरर्स को अवोर की नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल से टेंशन हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular