HomeTechnologyLava Smart 4 Plus हुआ लॉन्च: 5000mAh की बैटरी और डुअल कैमरा...

Lava Smart 4 Plus हुआ लॉन्च: 5000mAh की बैटरी और डुअल कैमरा तक, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ जानें यहां

Lava Smart 4 Plus Pirce: लावा ने मार्केट में अपना दमदार स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus लॉन्च कर दिया है। इसकी बैटरी और कैमरा ही नहीं बल्कि, कई चीजें आपको इसका दीवाना बना सकती हैं।

Lava Smart 4 Plus Camer And Battery: आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो अफोर्डेबल होने के साथ-साथ आज के फीचर्स से लैस हो? तो मार्कट में आपके लिए लावा कंपनी ने एक ऐसा ही स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

दरअसल, कंपनी ने मार्केट में Lava Smart 4 Plus अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च कर दिया है। Lava Smart 4 Plus मार्केट में बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। आप इसके बारे में इस रिपोर्ट में विस्तार से जान सकते हैं।

ये भी पढे़ं:- Apple: लॉन्च से पहले लीक हुआ iPhone 18 Pro का प्राइस, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Lava Smart 4 Plus में क्या-क्या है खास?

डिस्प्ले से लेकर स्टोरेज तक

Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है और इस डिस्पले का रिफ्रेश रेट 90Hz है
Lava Smart 4 Plus को मार्केट में Unisoc 9863a SoC के साथ लाया गया है
जान लें ये स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है

ये भी पढे़ं:- Redmi K90 Ultra: इस दिन लॉन्च होगा Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन, जानें फीचर्स लेकर कीमत तक क्या हो सकती है

4GB रैम और 64GB स्टोरेज आपको इसमें मिल जाता है। साथ ही वर्चुअल रैम फीचर भी इसमें दिया गया है जिसकी मदद से आप रैम को 8जीबी तक बढ़ा सकते हैं
ये एक 4G फोन है, जो Android 15 Go पर रन करता है

कंपनी का कहना है कि Lava Smart 4 Plus में आपको दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में में डुअल 4G सिम स्लॉट मिल जाते हैं

इस डिवाइस में आपको IP64 डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है

Lava Smart 4 Plus का कैमरा कैसा है?

Lava Smart 4 Plus में AI बेस्ड डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है
इसमें वैसे तो दो कैमरे हैं जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरे के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें कैमरा है
इसके लिए आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है

ये भी पढे़ं:- BoAt Airdopes ProClip भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत बाकी जरूरी जानकारी

बैटरी कितने mAh की है?

Lava Smart 4 Plus में 5000mAh की बैटरी मिलती है
साथ में 10W का फास्ट चार्जिंग मिलता है
इसा USB Type-C पोर्ट है

Lava Smart 4 Plus की कीमत क्या है?

Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन की 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है

Lava Smart 4 Plus कितने कलर में मिलेगा?

नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर ऑप्शन में आपको मिलेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular