आटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कारों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होने से अब नई कारों को खरीदना ज्यादा महंगा हो गया है। इसकी जगह आधी कीमत में भी कुछ महीने पुरानी कार मिल जाए तो कौन नई कार के लिए पैसे खर्च करेगा। बैंक भी जब्त की हुई कारों को बाजार में बेचते हैं और नई के मुकाबले आधी कीमत पर इन कारों को खरीदा (Bank Seized Cars for Sale) जा सकता है। लेकिन इसका तरीका क्या है और कैसे कम पैसे में कार को घर (Budget-Friendly Car Buying) लाया जा सकता है। इस खबर में समझने की कोशिश करते हैं।
कारें होती हैं फाइनेंस
इंडियन मार्केट में हर 10 में से 9 कारों को बैंक से लोन लेकर खरीदा जाता है। इनमें से कुछ कारें ऐसी होती हैं, जिनकी Down Payment टाइम से नहीं हो पाती और नतीजा यह होता है कि बैंक ऐसी कारों को तब जब्त कर लेता है जब उनके मालिक की ओर से समय पर EMI नहीं दी जाती।
बैंक अपने काम में भी लेता है ऐसी कारें
बैंक जब भी किसी कार को जब्त करता है तो अपनी पार्किंग में उन कारों को खड़ी कर देता है। कुछ समय तक अगर कार का मालिक पैसे दे देता है तो उसे कार वापस कर दी जाती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो बैंक सैटलमेंट में कार बैंक के पास आ जाती है और फिर इनमें से कुछ कारों को अपनी जरुरत के मुताबिक बैंक अपने यूज़ में लेता है और ज्यादातर कारों को बेच देता है।
कहां मिलेगी जानकारी
बैंक जब भी किसी कार को बेचता है तो सबसे पहले उसकी पूरी डिटेल अपनी वेबसाइट पर देता है। यहां यह जानकारी भी दी जाती है कि कब किस गाड़ी को नीलाम किया जाएगा। कई बैंकों में इस काम के लिए अलग से डिपार्टमेंट होता है जो इस तरह जब्त की गई कारों को नीलामी में बेचता है।
कैसे हों नीलामी में शामिल
एक बार आपको इस बात की जानकारी मिल जाए कि किस बैंक की ओर से किस गाड़ी की नीलामी की जा रही है, तो उस बैंक या ब्रॉन्च से जानकारी लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन नीलामी में शामिल हुआ जा सकता है। इसके लिए बैंक की ओर से कुछ गारंटी और डॉक्यूमेंट्स को मांगा जा सकता है। जिसके बाद अपनी पसंद और बजट को ध्यान में रखकर कार के लिए बोली लगाकर खरीदा जा सकता है।
कैसे मिलेगी डिलीवरी
अगर किसी गाड़ी को नीलामी में आप खरीद लेते हैं तो आपकी ओर से शुरू में गारंटी के रूप में दिए गए डिपॉजिट के साथ ही बाकी की रकम को एक से दो दिनों में बैंक को ट्रांसफर करके आधी कीमत में कार की डिलीवरी ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply