ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में कार मेकर्स पेट्रोल, हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक के साथ CNG Car को भी ऑफर करते हैं। Maruti Suzuki भी कई सेगमेंट में सीएनजी कारों को लाती है। लेकिन बजट सेगमेंट में मारुति किन 5 कारों (Budget CNG Cars) को लाती है। इनको किस Price पर खरीदा जा सकता है।
Maruti Alto K10 CNG Car
मारुति इंंडिया की सबसे सस्ती सीएनजी कार Alto K10 को ऑफर करती है। इस कार में LXI और VXI वेरिएंट में ही सीएनजी को दिया जाता है। बेस वेरिएंट LXI की एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये है और सीएनजी में टॉप वेरिएंट VXI की एक्स शोरूम कीमत को 6.20 लाख रुपये रखा गया है।
Maruti S-Presso
मारुति ऑल्टो के-10 के बाद सीएनजी के साथ जिस सस्ती कार को ऑफर करती है उसमें Maruti S-Presso है। इसमें भी ऑल्टो के-10 की तरह ही दो ट्रिम्स में सीएनजी को लाया जाता है। सीएनजी के बेस वेरिएंट LXI की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट VXI सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 6.11 लाख रुपये है।
Maruti Celerio CNG Car
मारुति तीसरी कार के तौर पर सेलेरियो को भी सीएनजी के साथ लाती है, लेकिन इसके सिर्फ एक ही वेरिएंट को सीएनजी के साथ लाया जाता है। Maruti Celerio VXI CNG को कंपनी ऑफर करती है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है।
Maruti Wagon R
मारुति की सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Wagon R है। इसको भी सीएनजी के साथ दो ट्रिम्स में ही लाया जाता है। जिसमें बेस वेरिएंट LXI और टॉप वेरिएंट VXI है। मारुति वैगन आर के LXI सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.54 लाख रुपये है और इसके सीएनजी में टॉप वेरिएंट VXI को 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।
Maruti Swift
मारुति की स्पोर्टी लुक वाली हैचबैक कार Maruti Swift को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। इस कार में तीन ट्रिम्स में सीएनजी को दिया जाता है। जिसमें VXI CNG, VXI (O) CNG और ZXI CNG शामिल हैं। इन ट्रिम्स की एक्स शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये, 8.46 लाख रुपये और 9.19 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply