Aadhaar Card Address: भारत देश में वैसे तो हमें कई सारे डॉक्यूमेंट की जरूरत कभी किसी सरकारी काम के लिए तो कभी किसी गैर-सरकारी काम के लिए पड़ती रहती है। ऐसे में जितने भी डॉक्यूमेंट हैं वो आपको किसी न किसी काम के लिए चाहिए होते हैं, लेकिन बात अगर आधार कार्ड की करें तो ये बेहद ही जरूरी दस्तावेज है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार में नाम, पता, उम्र जैसी बाकी जानकारियां होती हैं। इसलिए अगर आपको अपने आधार वाले एड्रेस को बदलवाना है तो आप इसे बदलवा सकते हैं जिसका तरीका हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं।
इस तरह से करवा सकते हैं आधार में नया पता अपडेट:-
स्टेप 1
आपने अगर अपना घर बदला है तो जाहिर है कि आपको आधार में नया पता अपडेट करवाना होता है
आप इस काम को अपने नजदीकी आधार जनसेवा केंद्र से करवा सकते हैं
इसके लिए पहले केंद्र पर जाएं और अपॉइंटमेंट ले लें
अब जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिली है उस दिन आधार जनसेवा केंद्र पर जाएं
स्टेप 2
केंद्र पर जाकर आपको फॉर्म लेना है जिसे करेक्शन फॉर्म कहते हैं
इस फॉर्म में आपको आधार कार्डधारक का नाम, आधार नंबर जैसी चीजें भरनी होती हैं
ध्यान रहे कि इस फॉर्म में बताएं कि आप क्या अपडेट करवाना चाहते हैं जैसे, आपको एड्रेस अपडेट करवाना है तो इसमें वो बताएं
स्टेप 3
आपको अपने फॉर्म में नया एड्रेस भी भरें
साथ ही आपको नए एड्रेस का प्रूफ भी लगाना है
फॉर्म भरकर और दस्तावेज की कॉपी लगाकर केंद्र पर मौजूद अधिकारी के पास जाएं
यहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और सत्यापन किया जाता है कि ये आप ही का आधार कार्ड है
स्टेप 4
आपकी एक फोटो भी क्लिक की जाती है
इसके बाद आपके नए पते के दस्तावेज चेक करके उस एड्रेस को आपके आधार में अपडेट कर दिया जाता है
अब आपसे एड्रेस अपडेट करने का तय शुल्क (जो यूआईडीएआई द्वारा पहले से फिक्स है) भी लिया जाता है
फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आधार में नया एड्रेस अपडेट हुआ है या नहीं
वैसे एड्रेस अपडेट होने में कुछ दिनों का समय लगता है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply