UPI New Rules: आप जिसे भी देखेंगे वो लगभग हर कोई इस समय में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का इस्तेमाल करता है। अब लोग कैश की जगह यूपीआई से पेमेंट करते हैं।
ऐसा करना आसान भी है क्योंकि आप अपने मोबाइल से ही यूपीआई एप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इससे कैश कैरी करने की झंझट भी नहीं रहती है, लेकिन अगर आप यूपीआई यूजर हैं तो आपको 15 सितंबर 2025 से लागू होने वाले नए नियमों के बारे में जानना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- iPhone 17 सीरीज का कौन सा मोबाइल कितने रुपये में मिलेगा आपको? यहां देखें हर मॉडल का प्राइस
UPI में क्या-क्या बदल जाएगा 15 सितंबर से?
नंबर 1
NPCI यानी National Payment Corporation Of India ने हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन की लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी लिमिट को अब 5 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 2 लाख रुपये (एक ट्रांजैक्शन) रुपये तक होती थी।
नंबर 2
अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं या ईएमआई आदि भरते हैं, तो आपके लिए भी बदलाव हुए हैं। अब क्रेडिट कार्ड, बिल पेमेंट और ईएमसाई की एक पेमेंट 5 लाख रुपये की की जा सकेगी। जबकि, ईएमआई के लिए डेली लिमिट 10 लाख और क्रेडिट कार्ड की डेली लिमिट 6 लाख रुपये होगी।
नंबर 3
15 सितंबर से 24 घंट में कुल ट्रांजैक्शन की लिमिट को 10 लाख रुपये कर दिया गया है। जबकि, गवनर्मेंट ई-मार्केटप्लेस और टैक्स पेमेंट्स के लिए लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। ये लिमिट पहले 1 लाख रुपये थी।
ये भी पढ़ें:- GST में कटौती के बाद लोगों की हुई चांदी, किसी कार पर ₹20 लाख तो किसी पर ₹30 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट
नंबर 4
ट्रैवल बुकिंग की लिमिट को भी बढ़ाया गया है और इसमें ट्रांजैक्शन की लिमिट को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 15 सितंबर से अगर आप ट्रैवल बुकिंग करते हैं तो आप 5 लाख रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे जिसकी डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 10 लाख रुपये होगी।
ये भी पढ़ें
परिवार के साथ घूमने का बढ़ा क्रेज: Gen Z और Millennials के 75% लोग अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं यात्रा
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 3 अंकों का नंबर, 916 और 999 का क्या है मतलब?
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें












Leave a Reply