PM Vishwakamra Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक योजना पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PMVY) है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- AC Fridge Alert: अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो आपके एसी-फ्रिज में भी लग सकती है आग
अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगर आप पात्र नहीं हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए पहले पात्रता चेक करनी पड़ती है कि आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं या नहीं हैं।
कैसे जुड़ते हैं PMVY योजना से?
अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर वहां से आवेदन करवा सकते हैं
आप चाहें तो ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन करके आप आवेदन कर सकते हैं
PMVY योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जो आपके काम से जुड़ा होता है जिससे आप अपने काम और बेहतर होते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है।
लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है जिसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
जबकि, सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और जब इस लोन को वापस कर देते हैं, तो इसके बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
ये लोग जुड़ सकते हैं PMVY योजना से
जो नाव निर्माता हैं
पत्थर तोड़ने वाले लोग
जो मालाकार हैं
जो नाई यानी बाल काटने वाले
फिशिंग नेट निर्माता
अगर आप सुनार हैं
धोबी और दर्जी
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
अगर आप मूर्तिकार हैं
ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
जो लोग लोहार का काम करते हैं
जो ताला बनाने वाले हैं
जो अस्त्रकार हैं
पत्थर तराशने वाले
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
गुड़िया और खिलौना निर्माता
जो राजमिस्त्री है
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई












Leave a Reply