PM Vishwakarma Yojana Loan Benefits: कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं यानी आर्थिक लाभ न देकर कोई सामान या सब्सिडी आदि दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में सब्सिडी और आर्थिक मदद दोनों दी जाती है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: अगर गुम जाए आयुष्मान कार्ड या हो जाए चोरी तो क्या नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज? यहां जानें नियम
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की अगर बात करें तो इस योजना में भी कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इस योजना में आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आप लोन भी ले सकते हैं।
3 लाख रुपये का लोन
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो बतौर लाभार्थी आप 3 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं। इसमें पहले आपको 1 लाख रुपये का लोन ही दिया जाता है जो कुछ महीनों के लिए देने का प्रावधान है। आपको इस लोन को तय समय तक वापस करना होता है।
जब आप लिए हुए एक लाख रुपये के लोन को तय समय तक वापस कर देते हैं तो फिर आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल जाता है। इस लोन को भी आपको तय समय के भीतर ही वापस करना होता है।
यहां ध्यान दें कि आपको जो एक लाख रुपये का लोन मिलता है और उसके बाद 2 लाख रुपये का लोन मिलता है। ये दोनों ही लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है और ये सिर्फ इस पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत है।
लोन के अलावा ये लाभ भी मिलते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को लोन के अलावा कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वे अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- AC: क्या आपको पता है क्या होता है AC में टन का मतलब? वजन तो बिलकुल नहीं है, यहां जानें
इसमें लाभार्थियों को इसेंटिव देने का भी प्रावधान है। इसके अलावा आप टूलकिट खरीद सकें यानी अपने काम से जुड़ी चीजें जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply