12 February को MG Majestor मचाएगी तहलका, इंडिया की पहली D+ SUV बनकर करेगी ग्रैंड एंट्री

MG Majestor SUV
MG Majestor SUV PC-autotechbiz.in

MG Majestor आखिरकार इंडियन मार्केट में लॉन्‍च होने वाली है। मेकर ने इसकी लॉन्‍च डेट कंफर्म कर दी है। एमजी अपनी इस D+ सेगमेंट की पहली एसयूवी को कब लॉन्‍च करेगी। इसमें क्‍या खूबियां होंगी और क्‍या प्राइज होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Majestor SUV की लॉन्‍च डेट कंफर्म

एमजी ने इंडिया में अपनी पहली डी+ सेगमेंट की पहली एसयूवी के लॉन्‍च की डेट कंफर्म कर दी है। मेकर ने बता दिया है कि इस एसयूवी को 12 February 2026 को इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा।

पहले हो चुकी है रिवील

मेकर इस एसयूवी को भले ही अब लॉन्‍च करने वाली है, लेकिन इसे पहले ही रिवील भी किया जा चुका है। जनवरी 2025 में हुए Bharat Mobility में इस एसयूवी को पहली बार इंडियन कस्‍टमर्स के सामने लाया गया था।

पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे

एमजी मेजेस्‍टर को सिर्फ डीजल ही नहीं बल्कि पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्‍च किया जा सकता है। पेट्रोल इंजन से इसको 184 किलोवाट पावर के साथ 410 न्‍यूटन मीटर टॉर्क और डीजल इंजन के साथ इसे 160 किलोवाट और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इन दोनों को टर्बो और 8स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

मेकर अपनी नई एसयूवी को काफी शानदार फीचर्स के साथ लॉन्‍च करेगी। इसमें LED DRL, एलईडी लाइट, 20 इंच टायर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 10 से 12 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल टोन इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, 4X4, ADAS के अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स भी मिलेंगे जो इस सेगमेंट की किसी और एसयूवी में देखने को भी नहीं मिलते।

कितनी हो सकती है प्राइज

वैसे तो मेकर लॉन्‍च के टाइम ही इसकी प्राइज बताएगी। पर, इसे इंडिया में 40 से 50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के साथ ऑफर किया जा सकता है।

इनसे मिलेगी चुनौती

MG Majestor को वैसे तो D+ सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में आने वाली यह इंडिया की पहली एसयूवी है। लेकिन फिर भी इसे Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron RS से चुनौती मिलेगी।