Electric Scooter की परफॉर्मेंस डाउन है? ये 5 इशारे बताते हैं बैटरी की एक्सपायरी

Electric Scooter TVS I Qube
Electric Scooter TVS I Qube PC-TVS

ऑटोमोबाइल न्‍यूज डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में Electric Scooter का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर महीने हजारों स्‍कूटर्स को खरीदा जा रहा है। लेकिन इन स्‍कूटर्स में बैटरी खराब होने से परेशानी बढ़ जाती है और परफॉर्मेंस-रेंज भी कम होती है। किस तरह के इशारों से पता लगाना आसान हो जाता है कि बैटरी को बदलने का टाइम (electric scooter battery issues) आ गया है। इस खबर में समझते हैं।

Electric Scooter की रेंज कम होना

इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी बदलने का समय तब सबसे ज्‍यादा पास होता है जब वह पूरी चार्ज करने के बाद भी काफी कम रियल टाइम रेंज देती है। यह सबसे आम इशारा होता है कि बैटरी को अब बदलना (battery replacement signs) होगा।

जरुरत से ज्‍यादा चार्जिंग टाइम

किसी इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी को चार्ज करने में तीन से चार घंटे का टाइम लगता है। लेकिन जैसे जैसे बैटरी पुरानी होने लगती है उसका चार्जिंग टाइम भी ज्‍यादा होने लगता है। जब बैटरी पूरी तरह खराब होने की हालत में होती है तो उसे चार्ज करने में सबसे ज्‍यादा समय लगने लगता है। यह भी एक इशारा होता है कि अब बैटरी बदलने का समय आ चुका है।

अजीब तरह की आवाज आना

इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में बैटरी को चार्ज करने के बाद वैसे तो किसी भी तरह की आवाज नहीं आती। लेकिन अगर ऐसा महसूस हो कि बैटरी से किसी तरह की आवाज लगातार आ रही है और आप भी काफी टाइम से उसे नोटिस कर रहे हैं तो बैटरी को चेक करवाना जरूरी हो जाता है। ऐसे समय में इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती है कि बैटरी खराब हो चुकी हो और तब उसे बदलना ही बेहतर होता है।

स्‍पीड पकड़ने में परेशानी होना

जब इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में लगी बैटरी खराब हो जाती है तो उस बैटरी के साथ स्‍कूटर को चलाना भी मुश्किल होने लगता है। पूरा एक्‍सीलेटर देने के बाद भी अगर स्‍कूटर काफी कम स्‍पीड (EV performance problems) में ही चल रहा हो तो भी बैटरी खराब हो सकती है।

लीकेज या बैटरी फूलना
वैसे तो बैटरी को इस तरह बनाया जाता है जिससे उसे कई सालों तक बिना किसी तरह की परेशानी चलाया जा सके। लेकिन जब यह खराब होने लगती है तो इसमें कहीं से भी लीकेज हो सकती है या फिर बैटरी कहीं कहीं से फूलने भी लगती है।