ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न कारों में कई ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं, जिनको कुछ सालों पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। कई कारों में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Automatic Climate Control in Car) जैसे फीचर को भी दिया जा रहा है। इस फीचर का होना कितना फायदेमंद है और इसके क्या नुकसान हैं। इस खबर में समझते हैं।
फायदे
Automatic Climate Control से माइलेज सुधरेगी
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के जरिए कार का माइलेज भी सुधारा जा सकता है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद कार में अपने मुताबिक टेंपरेचर को सेट किया जा सकता है। जिसके बाद बार बार टेंपरेचर को बदलने की जरुरत नहीं होती। जिससे कार को एसी के लिए एक ही तरह की पावर मिलती रहती है और इसका फायदा माइलेज में बढ़ोतरी से मिलता है।
रहते हैं सुरक्षित
जब कार चलती है तो ड्राइवर का पूरा फोकस ड्राइविंग पर होता है। इस फीचर की मदद से बार बार टेंपरेचर को कम या ज्यादा नहीं करना पड़ता। जिससे ड्राइवर का ध्यान नहीं भटकता और हादसा होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
नुकसान
महंगा है फीचर
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को कार मेकर सिर्फ महंगे वेरिएंट्स में ऑफर करते हैं। इसलिए इस फीचर के साथ कार को खरीदना इसके बिना आने वाले वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा महंगा हो जाता है।
खराब होने पर मोटा खर्चा
क्योंकि यह फीचर ऑटोमैटिक होता है इसलिए अगर यह खराब हो जाए तो फिर इसे आसानी से ठीक नहीं करवाया जा सकता है। कार मेकर के ही ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ले जाकर ही इसे ठीक करवाया जा सकता है या बदला जा सकता है। जिसमें काफी ज्यादा खर्च भी हो जाता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply