PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त, वजह यहां जानें

किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? Pic Credit:- Freepik
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? Pic Credit:- Freepik

PM Kisan Smman Nidhi Yojana: केंद्र की मोदी सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना किसानों के लिए भी है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप सालाना 6 हजार रुपये सीधे अपने बैंक खाते में पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: चोरी हो जाए आयुष्मान कार्ड तो न हों परेशान, ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज; जानें तरीका

इस योजना के तहत 6 हजार रुपये को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है और अब तक 2-2 हजार रुपये की कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं। किस्त अटकने का कारण है।

क्यों और किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त जारी करती है। इसलिए ये ऑन नहीं होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।

आपने अगर ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है या ये काम अधूरा है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है।

आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से योजना की आधिकारिक वेबसाइट से या योजना की एप से या बैंक से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Low Fuel Driving: क्‍या कम पेट्रोल-डीजल के साथ कार चलाना पड़ सकता है भारी, क्‍या है सच, पढ़ें रिपोर्ट

किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।