PM Kisan Yojana: मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त? किसान यहां जान सकते हैं

पीएम मोदी 21वी किस्त कब जारी कर सकते हैं? Photo Credit:- X/@PMOIndia
पीएम मोदी 21वी किस्त कब जारी कर सकते हैं? Photo Credit:- X/@PMOIndia

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Release Date In Hindi: क्या आप पीएम किसान योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, केंद्र सरकार की ये एक योजना है जिसके तहत पात्र किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: कौन लोग नहीं हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र और कौन नहीं? यहां जानें

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी साल भर में 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। इस पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है यानी योजना से जुड़े किसानों को 19 बार 2-2 हजार रुपये दिए जा चुके हैं और इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है।

किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है 20वीं किस्त?

अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि 20वीं किस्त कब जारी होगी। पर माना जा रहा है कि जुलाई महीने में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। उदाहरण के लिए अगर 18वीं किस्त की बात करें तो ये किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी।

फिर 18वीं किस्त जारी होने के चार महीने की अवधि के बाद फरवरी महीने में योजना की 19 वीं किस्त जारी हुई। ऐसे में अब 20वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा था।

ये भी पढ़ें:- PVC Card: घर बैठे खुद बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वो भी सिर्फ 50 रुपये में; जानें तरीका

पर इस बार पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त जून में जारी नहीं हुई, जिसके बाद 20वीं किस्त जारी होने का समय जुलाई में माना जा रहा है।