Trains Wheels: इस बात में कोई दो राय नहीं कि ट्रेन से सफर करके लोग लंबे सफर को भी कम समय में तय कर लेते हैं। बात अगर भारतीय रेलवे की करें तो ये काफी बड़ा रेल नेटवर्क है और दुनिया के कई कई बडे़ रेल नेटवर्कों में से एक है। ऐसे में रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए चलती हैं जिसमें लाखों-करोड़ों यात्री रोजाना सफर करते हैं।
ये भी पढ़ें:- PF Money Withdraw: अगर ऐसे निकालेंगे पीएफ खाते से पैसे, तो सिर्फ 3 दिन में आ जाएंगे बैंक खाते में
यही नहीं, त्योहारों के मौकों पर तो भारतीय रेलवे कई स्पेशन ट्रेनें तक चलाता है क्योंकि भीड़ ही इतनी होती है कि अधिक ट्रेनों की जरूरत पड़ती है। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि इन ट्रेनों के पहियों को कितने समय बाद बदला जाता है? शायद नहीं, लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल है या आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…
हर ट्रेन का अलग-अलग समय होता है:-
मालगाड़ी के पहिए बदलने का समय कितना है?
भारतीय रेलवे मालगाड़ी भी चलाता है जिससे रेलवे अच्छी कमाई भी करता है। इन ट्रेनों के पहिए ढाई लाख किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं। मालगाड़ियों के हर पहिए का जांच की जाती है जिसका समय 30 दिन होता है यानी 30 दिनों के अंदर इन पहियों को चेक किया जाता है कि ये ठीक है या नहीं हैं।
अगर जांच के दौरान पहियों में किसी तरह की कमी पाई जाती है तो इस कमी को तुरंत दूर किया जाता है। यही नहीं अगर लगता है कि इन पहियों को बदलना जरूरी है तो इन्हें बिना किसी देरी के बदल भी दिया जाता है। मालगाड़ी के पहिए को 8-10 साल चल जाते हैं।
पैसेंजर ट्रेनों के पहिए कब बदले जाते हैं
भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेनें चलाता है जो देश के अलग-अलग कोने में जाती हैं और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। इन ट्रेनों के पहियों को 3 से 4 साल के बीच बदल दिया जाता है। वहीं, पैसेंजर ट्रेनों के पहिए लगभग 70 हजार से 1 लाख मील तक का सफर तय करते हैं।
किस आधार पर बदले जाते हैं पहिए?
अगर बात इस पर की जाए कि ये कैसे तय होता है कि किस ट्रेन के टायर बदलने हैं या नहीं बदलने हैं, तो इसके कुछ पहलू हैं। जैसे, ट्रेन रोजाना कितना सफर तय करती है यानी कितने किलोमीटर चलती है? ट्रेन किस प्रकार की जलवायु से गुजरते हुए अपने सफर पर जाती है? ट्रेन में कितना वजन रहता है, ट्रेन की फ्रिक्वेंसी यानी आवृत्ति क्या है आदि।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply