Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में कई योजनाएं चलती हैं जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: बस आज और फिर कल आपके बैंक अकाउंट में मोदी सरकार डालेगी 2-2 हजार रुपये, जानें इस बारे में
इस योजना के तहत जो भी लोग अपना मुफ्त इलाज करवाते हैं, उन सभी के इलाज का खर्च भारत सरकार उठाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले सके, तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और ये कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन है पात्र?
अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
आप अगर आर्थिक रूप से कमजोर हैं
आप अगर गरीब वर्ग से आते हैं
आप अगर ईएसआईसी और पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं आदि
अगर आप ऊपर दी गई लिस्ट में हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल हो और वो भारत का नागरिक हो।
ये भी जान लीजिए कि जिन लोगों की उम्र 70 साल से अधिक है उनका बिना किसी पात्रता के आयुष्मान कार्ड बनता है। दरअसल, भारत सरकार ने पूरे देश के उन लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की घोषणा की थी जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है।
किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड उन लोगों का नहीं बन सकता जिनकी सरकारी नौकरी है, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों के पास पक्का मकान है, जो लोग टैक्स भरते हैं आदि। अगर आप इस लिस्ट में हो तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता, क्योंकि आप पात्र नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card: बदलवाना चाहते हैं अपने आधार की पुरानी फोटो? तो जानें क्या है तरीका
आयुष्मान कार्ड का फायदा
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट आयुष्मान कार्ड में देती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply