Volvo XC60 Facelift की इंडियन मार्केट में दमदार एंट्री, लग्जरी और स्टाइल के साथ प्राइज 71.90 लाख से शुरू

Volvo XC60 Facelift
Volvo XC60 Facelift PC-autotechbiz.in

Volvo XC60 Facelift Launch: इंडियन मार्केट में स्‍केंडिनेवियन कार मेकर वॉल्‍वो ने नई XC60 को लॉन्‍च किया। कार मेकर ने इसमें क्‍या अपडेट्स दिए हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।स्‍केंडिनेवियाई कार मेकर वॉल्‍वो ने इंडियन मार्केट में XC 60 Facelift को लॉन्‍च (luxury SUV India) किया। इस एसयूवी में क्‍या अपडेट्स कार मेकर ने किए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo XC60 Facelift लॉन्‍च

वॉल्‍वो ने इंडियन मार्केट में XC60 Facelift को लॉन्‍च (Volvo 2025 launch) किया है। इस कार में माइल्‍ड हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ कुछ कॉस्‍मैटिक चेंज किए हैं। नया वर्जन इसका सेकेंड जेनरेशन वर्जन है। जिसको 01 अगस्‍त 2025 को इंडिया में लॉन्‍च किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Autotechbiz.in (@autotechbiz)

Volvo XC60 Facelift फीचर्स

वॉल्‍वो XC60 के फेसलिफ्ट वर्जन में मेकर ने पैनोरमिक सनरूफ, फोर जोन एसी, री-डिजाइन किए 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नया लोगो, 11.2 इंच फ्री स्‍टैंडिंग टचस्‍क्रीन, 15 स्‍पीकर्स के साथ बाबर्स और विल्किंस म्‍यूजिक सिस्‍टम, 12.3 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वुड इनले के साथ डैशबोर्ड, मसाज सीट्स, नापा लेदरेट, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटरिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन और पायलट असिस्‍ट, 8 एयरबैग्‍स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीएस, ईबीडी के साथ Level-2 ADAS के साथ कई और भी फीचर्स मिलते हैं।

Volvo XC60 Facelift इंजन

मेकर ने इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर को दिया है। इसमें 48 V माइल्‍ड हाइब्रिड सिस्‍टम भी मिल रहा है। जो इंजन को सपोर्ट करती है जिसकी वजह से ड्राइविंग के टाइम ज्‍यादा माइलेज और एक्‍सेलरेशन बेहतर हो जाता है। 2 लीटर पेट्रोल इंजन से इस एसयूवी को 250 हॉर्स पावर और 360 न्‍यूटन मीटर पावर मिलेगी।

6 कलर्स ऑप्‍शन मिलेगा

एसयूवी को Forest Lake, Crystal White, Onyx Black, Denim Blue, Bright Dusk और Vapour Grey कलर ऑप्‍शंस दिए हैं।

इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज पर मिलेगी

वॉल्‍वो ने फेसलिफ्ट वर्जन को इंडियन मार्केट में सीकेडी यूनिट के तौर पर लॉन्‍च किया है। इसकी इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज 71.90 लाख रुपये है। जो इसके पुराने वर्जन से थोड़ी ज्‍यादा है।

कड़ा है मुकाबला

इंडियन मार्केट में वॉल्‍वो की इस एसयूवी को Mercedes GLC, BMW X3 और Audi Q5 से मुकाबला करना होगा।