Indian Airlines: America के राष्‍ट्रपति Donald Trump की भी उड़ सकती है नींद, जान लें क्‍या कर सकती हैं 3 भारतीय एयरलाइन

Indian Airlines
Indian Airlines PC-autotechbiz.in

Indian Airlines: नए जमाने के इंडिया में एविएशन सेक्‍टर में सिर्फ 3 एयरलाइन की राज कर रही हैं। यह एयरलाइन चाहें तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति Donald Trump की अक्‍ल को ठिकाने लगा सकती हैं। ऐसा किस तरह से ये तीनों एयरलाइन मिलकर कर सकती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कौन सी हैं 3 Indian Airlines

इंडिया में सबसे बड़ी एयरलाइन Air India, Indigo और Akasa Air हैं। नए जमाने के इंडिया में सबसे ज्‍यादा पैसेंजर्स इन तीनों ही एयरलाइन में ट्रैवल करते हैं। जिस वजह से नए रूट्स पर चलाने के लिए इनके पास मौजूदा प्‍लेन्‍स की संख्‍या कम पड़ रही है और इन्‍होंने अमेरिका की बोइंग कंपनी को बड़ी संख्‍या में हवाई जहाजों के लिए ऑर्डर दिए हुए हैं।

[twenty20 img1=”2486″ img2=”2485″ offset=”0.5″ before=”Indigo” after=”Air India”]

क्‍या है प्‍लान

अगर यह तीनों एयरलाइन चाहें और मिलकर देशहित में आगे बढ़ जाएं तो फिर यह अमेरिका की कंपनी बोइंग को दिए गए हजारों प्‍लेन्‍स के ऑर्डर को कैंसिल कर सकती हैं। अगर ऐसा हो जाए तो फिर अमेरिकी कंपनी को को 4.30 लाख करोड़ रुपये का जोर का झटका लग जाएगा। जो वहां की इकोनॉमी को भी प्रभावित करेगी।

Air India का कितना बड़ा ऑर्डर

रिपोर्ट्स की मानें तो एयर इंडिया ने 2023 में ही बोइंग को 220 विमानों का बड़ा ऑर्डर दिया था। इसके बाद 100 अतिरिक्‍त विमानों के लिए बोइंग को ऑर्डर दिया गया था। जिनमें से 142 तो सिर्फ Boeing 737 Max ही हैं।

आकासा और इंडिगो के भी हैं ऑर्डर

इंडिगो और आकासा ने भी अमेरिका की कंपनी बोइंग को बड़ी संख्‍या में विमानों के ऑर्डर दिए हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों एयरलाइन के दिए हुए ऑर्डर्स की टोटल वेल्‍यू 49 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह इंडियन रुपये में 4.3 लाख करोड़ रुपये हो जाते हैं।