Mahindra Thar 3-Door Facelift: इंडियन एसयूवी मेकर महिंद्रा अपनी कारों को लगातार अपडेट कर रही है। मेकर पिछले कुछ टाइम में कई नई एसयूवी को भी लाई है। अब थार थ्री डोर के फेसलिफ्ट (3-door SUV upgrade) को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके फेसलिफ्ट में किस तरह के अपडेट्स होंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra Thar 3 Door Facelift होगी लॉन्च
महिंद्रा ने तय कर लिया है कि वह अपनी थ्री डोर थार को भी अपडेट करेगी। इसके लिए वह इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च कर रही है। जिसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
देखने को मिल सकते हैं ये बदलाव
थ्री डोर थार को भी फाइव डोर थार की तरह ही डिजाइन अपडेट मिलेगा। थ्री डोर में नया बंपर, नए फॉग लैंप, ग्रिल में बदलाव और सी शेप में एलईडी हेडलाइट्स दी जा सकती हैं। इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और इंटीरियर में नई थीम के साथ में नया 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम का भी अपडेट मिल सकता है। लेकिन मेकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
किस तारीख को होगी लॉन्च
महिंद्रा ने ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। लेकिन इसके फेसलिफ्ट को 1 September 2025 के दिन इंडियन मार्केट में लॉन्च (Thar launch date) किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी 1-2 हफ्तों में मिल सकती है।
कर रही है टेस्टिंग
महिंद्रा नहीं चाहती कि कोई भी एसयूवी को लॉन्च के बाद किसी तरह की समस्या के साथ ट्रोल किया जाए। इसके लिए कार मेकर पहले ही कई तरह की टेस्टिंग थार थ्री डोर के साथ भी कर रही है। टेस्टिंग के टाइम ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को देखा गया है।
कितनी है डिमांड
महिंद्रा थार थ्री डोर को इंडियन मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिला है। खास तौर पर इसके 2WD वेरिएंट को काफी पसंद किया जा रहा है। जिस वजह से एसयूवी पर 4 से 6 महीने की वेटिंग चल रही है।
यह भी पढ़ें- Long Range EVs: लंबी रेंज के साथ टॉप EV कारें: Mahindra, Tata, Kia शामिल
ये भी पढ़ें
India में शुरू हुआ Ferrari Universo: जानिए कौन-सी करोड़ों की Supercars हुईं शोकेस और कैसे मिलेगी आपको एंट्री
Ferrari Luce की भारत में एंट्री से मचा गदर: 1050 HP की पावर, 530 KM रेंज और 2.5 सेकंड में 100 की स्पीड
Audi Q3 New Gen Launch: पलक झपकते ही पकड़ती है 100 की रफ्तार, जानिए कितनी है Price!
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल













Leave a Reply