Ayushman Card One Year Limit: क्या आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको जानना चाहिए क्योंकि इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- PF Balance Check: क्या आपकी कंपनी कर रही है आपके पीएफ खाते में पैसे जमा? अपने मोबाइल से ऐसे करें चेक
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप जानते हैं आप आयुष्मान कार्ड से साल भर में कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड का फायदा
आयुष्मान कार्ड को पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत बनवाया जा सकता है। इस कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
आप उन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ के जरिए आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है।
कितनी होती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट?
बात अगर आयुष्मान कार्ड की लिमिट की करें तो आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल में आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हर वित्तीय वर्ष में ये लिमिट रिन्यू होती है।
कैसे बनता है?
स्टेप 1
अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो सबसे पहले नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं
फिर यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
यह भी पढ़ें:- Rakshabandhan 2025: राखी पर बहन के लिए गिफ्ट खरीदते समय की ये गलतियां, तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
स्टेप 2
फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आयुष्मान कार्ड के लिए आपका आवेदन कर दिया जाता है
इसके बाद कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply