KTM 160 Duke लॉन्च – 3 कलर, 5″ डिस्प्ले और धमाकेदार फीचर्स, कीमत बस ₹1.85 लाख

KTM 260 Duke bike launched in India
KTM 260 Duke bike launched in India PC-KTM India

KTM 160 Duke: यूरोपियन एडवेंचर बाइक मेकर केटीएम ने इंडियन मार्केट में 160 सीसी की नई बाइक लॉन्‍च की है। इस बाइक में कैसे फीचर्स दिए हैं। क्‍या प्राइज इसकी रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

KTM 160 Duke लॉन्‍च

केटीएम की नई बाइक 160 ड्यूक इंडियन मार्केट में लॉन्‍च (KTM new bike launch) की है। इस बाइक को 3 रंगों के ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया है। जिसमें Electronic Orange, Atlantic Blue और Silver Metallic Matte हैं।

[twenty20 img1=”2615″ img2=”2614″ offset=”0.5″ before=”KTM 160 Duke” after=”KTM 160 Duke”]

KTM 160 Duke इंजन

केटीएम 160 ड्यूक का इंजन सबसे ज्‍यादा तेज है। मेकर ने बताया है कि इस बाइक को 4 स्‍ट्रोक सिंगल सिलेंडर 164.2 सीसी का इंजन दिया है। जो क्‍लास लीडिंग 19 पीएस और 15.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क बनाता है।

KTM 160 Duke फीचर्स

बाइक मेकर ने इस 160 सीसी बाइक को 174 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस दी है। साथ में 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.1 लीटर फ्यूल टैंक, 815 एमएम सीट हाइट, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, 5 इंच एलसीडी क्‍लस्‍टर (KTM 5-inch display) को दिया है।

क्‍या है प्राइज

केटीएम की इस 160 ड्यूक बाइक को इंडियन मार्केट में 1,84,998 एक्‍स शोरूम रुपये की प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Hunter 350 लवर्स के लिए खास खबर! बाइक को मिला नया रंग, प्राइज जानकर हो जाएंगे हैरान!

इनसे होगी टक्‍कर

इंडियन मार्केट में 160 सीसी सेगमेंट में कई शानदार बाइक्‍स को बेचा जा रहा है। जो Yamaha, Bajaj, Hero, Honda, TVS से आती हैं।