Royal Enfield Hunter 350 लवर्स के लिए खास खबर! बाइक को मिला नया रंग, प्राइज जानकर हो जाएंगे हैरान!

Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 PC-autotechbiz.in

Royal Enfield Hunt 350: चेन्‍नई बेस्‍ड बाइक मेकर रॉयल एनफील्‍ड 350 सीसी सेगमेंट में हंटर को ऑफर करती है। मेकर ने इस बाइक को अब नए रंग के साथ भी लॉन्‍च कर दिया है। किस रंग के साथ इस बाइक को इंडिया में लॉन्‍च किया है। नए रंग वाली हंटर 350 को किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

नए रंग में लॉन्‍च हुई Royal Enfield Hunter 350

रॉयल एनफील्‍ड ने एंट्री लेवल बाइक हंटर 350 को इंडियन मार्केट में नए रंग (Hunter 350 new color) ग्रेफाइट ग्रे और नियॉन येलो के साथ लॉन्‍च किया है। इस बाइक में नए रंग को सिर्फ मिड वेरिएंट में ही लाया गया है। अब मिड वेरिएंट में टोटल 3 रंगों के ऑप्‍शन मिलेंगे।

पहले मिल रहे थे 6 रंगों के ऑप्‍शन

हंटर 350 को पहले से ही 6 रंगों के ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया जा रहा था। लेकिन अब इसमें टोटल 7 रंगों के ऑप्‍शन कस्‍टमर्स को दिए गए हैं। जो Graphite Grey, Tokyo Black, London Red, Rebel Blue, Dapper Grey, Rio White और Factory Black हैं।

[twenty20 img1=”2603″ img2=”2604″ offset=”0.5″ before=”Royal Enfield Hunter 350″ after=”Royal Enfield Hunter 350″]

इंजन में कोई चेंज नहीं

इस बाइक में पहले से ही 349 सीसी 4स्‍ट्रोक, एयर/ऑयल कूल्‍ड इंजन मिलता है। ईएफआई के साथ आने वाले इस इंजन से इसे 20.2 बीएचपी पावर और 27 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। साथ में 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है।

Royal Enfield Hunter 350 फीचर्स

रॉयल एनफील्‍ड हंटर 350 में 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 790 एमएम सीट हाइट, 13 लीटर फयूल टैंक, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल चैनल एबीएस, राउंड शेप एलईडी हेडलाइट, यूएसबी पोर्ट, डि‍जी-एनालॉग क्‍लस्‍टर, फ्रंट में डिस्‍क और रियर में ड्रम ब्रेक्‍स मिलते हैं।

कितनी है प्राइज

रॉयल एनफील्‍ड ने हंटर 350 के नए कलर को इंडियन मार्केट में 1,76,750 एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च (motorcycle price) किया है। इसके लिए ऑनलाइन और डीलरशिप पर बुकिंग शुरू भी कर दी गई है।