Vivo V60 Lanch: भारत में लॉन्च हुआ वीवो V60 स्मार्टफोन, जानें फीचर कीमत और बैटरी के बारे में सबकुछ यहां

Vivo V60 स्मार्टफोन कितने का आ रहा है? Photo Credit:- Instagram/vivo_india
Vivo V60 स्मार्टफोन कितने का आ रहा है? Photo Credit:- Instagram/vivo_india

Vivo V60 Smartphone Launch: अगर आप भी स्मार्टफोन के दीवाने हैं और कोई नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए वीवो कंपनी ने आज एक नया और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Vivo V60 स्मार्टफोन है जिसे भारत में आज लॉन्च किया गया।

ये भी पढे़ं:- Smartphone Tips: अगर आप भी कहीं भी रख दते हैं अपने स्मार्टफोन को तो हो जाएं सावधान, वरना…

ऐसे में अगर आप भी नया मोबाइल खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप एक बार Vivo V60 स्मार्टफोन और इसके फीचर के बारे में जान सकते हैं।

आज हुआ लॉन्च

आज वीवो ने अपने Vivo V60 स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च कर दिया। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप ये ले सकते हैं।

फीचर और बैटरी पर एक नजर

Vivo V60 स्मार्टफोन के फीचर की बात करें जो इसमें आपको प्रोसेसर के लिए Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यहां ये भी जान लें कि इस स्मार्टफोन की बैटरी भी दमदार है क्योंकि ये स्मार्टफोन 6500mah की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

कैमरे को लेकर कंपनी का दावा

Vivo V60 स्मार्टफोन के कैमरे को लेकर कंपनी का कहना है कि वीवो फोन के कैमरा फीचर्स और क्वालिटी काफी शानदार है, क्योंकि उसने फोन के सबी कैमरे Zesis के साथ मिलकर बनाया है।

इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको 50MP ट्रिपल बैक सोनी कैमरा सेंसर्स भी मिलते हैं।

इतने कलर में मिलेगा

अगर आप Vivo V60 स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको ये कई कलर में मिल जाएगा, क्योंकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Gray कलर्स के ऑप्शन में लॉन्च किया है।

कीमत क्या है?

Vivo V60 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36 हजार 999 रुपये है

Vivo V60 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38 हजार 999 रुपये रखी गई है

ये भी पढे़ं:- Whatsapp Chat: जानें कैसे लॉक करें अपनी व्हाट्सएप चैट, नहीं पढ़ पाएगा कोई भी!

Vivo V60 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40 हजार 999 रुपये तय हुई है

Vivo V60 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45 हजार 999 रुपये है