Maruti E-Vitara: इंडियन कार मेकर मारुति सुजुकी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को जोर-शोर से लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर इस एसयूवी का प्रोडक्शन कब से शुरू करेगी। किस रेंज और फीचर्स के साथ इसे लाएगी। किस प्राइज पर ला सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
इस महीने शुरू होगा प्रोडक्शन
Maruti E-Vitara के लॉन्च से पहले इसका प्रोडक्शन काफी जल्दी शुरू किया जाएगा। मेकर अपनी इस एसयूवी (Maruti electric SUV India) का प्रोडक्शन मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से 26 August से शुरू (Maruti E-Vitara production) कर देगी। इसका प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में किया जाएगा।
सिंतबर में होगी लॉन्च
मेकर ने पहले ही यह एलान किया हुआ है कि वह 3 सितंबर को नई कार लॉन्च (Maruti E-Vitara launch date) करेगी। अब प्रोडक्शन की रिपोर्ट्स आने के बाद यह पक्का हो गया है कि सितंबर में मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च करेगी।
यह भी पढ़ें- EV discounts August 2025: खरीदारों के लिए खुशखबरी! 10 लाख तक सस्ती हुई इलेक्ट्रिक कारें – देखें पूरी डिस्काउंट लिस्ट
यहीं से होगी एक्सपोर्ट
मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिर्फ इंडियन मार्केट में ही नहीं बेचेगी, बल्कि इस एसयूवी को मेड इन इंडिया का टैग लगाकर 100 देशों में बेचा जाएगा।
Maruti E-Vitara फीचर्स
मारुति की ई-विटारा एसयूवी में 18 इंच अलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटिड डिस्प्ले, 10वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीट्स, हरमन का म्यूजिक सिस्टम, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, EPB, E-Call, TPMS, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, सुजुकी कनेक्ट के साथ 60 फीचर्स, स्मार्ट ई-होम चार्जर, एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, रूफ एंड स्पॉयलर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Maruti E-Vitara रेंज
मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को 2 बैटरी पैक के साथ लाएगी। जिसमें 49 kWh और 61 kWh के ऑप्शंस होंगे। इसकी लॉन्ग रेंज बैटरी से एसयूवी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे। जिसके साथ स्नो टैरेन मोड भी होगा। एसयूवी को रीजनरेटिव टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Mahindra BE6 Batman Edition हुआ लॉन्च– क्यों है इतना खास, क्या है प्राइस
क्या होगी प्राइज
इंडियन मार्केट में अभी इसके ICE वेरिएंट को Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Mahindra Scorpio, MG Hector के साथ मुकाबला करना होता है। लेकिन EV सेगमेंट में अभी सिर्फ Hyundai Creta Electric को बेचा जा रहा है। लेकिन इसे MG Windsor EV से भी मुकाबला करना होगा। इसलिए इसकी एक्स शोरूम प्राइज को 18 से 20 लाख रुपये से शुरू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply