Mahindra BE6 Batman Edition Launched: इंडियन कार मेकर महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 को Batman Edition के साथ ऑफिशियली लॉन्च किया है। इस एडिशन में क्या खास फीचर्स को दिया है। इसकी क्या प्राइज है और क्यों यह एडिशन काफी एक्सक्लूसिव रहने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra BE6 Batman Edition लॉन्च
महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई6 के बैटमैन एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इस एडिशन को इंडियन मार्केट में वॉर्नर ब्रोस के साथ मिलकर लॉन्च किया है।
क्यों है खास
बैटमैन एडिशन को इसलिए भी खास बताया गया है क्योंकि इंडियन मार्केट में इस एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट्स को ही बेचा जाएगा। इसके बाद इस एडिशन की किसी भी यूनिट को खरीदा नहीं जा सकेगा। इस एडिशन में सेटिन ब्लैक कलर का एक्सटीरियर मिलेगा। जिसके साथ कस्टम बैटमैन डिकेल को फ्रंट डोर्स पर देखा जा सकेगा। इसमें 20 इंच अलॉय व्हील्स और रियर में डार्क नाइट की बैजिंग देखने को मिलेगी। इंटीरियर में चारकोल लेदर वाला इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा। डैशबोर्ड पर बैटमैन ब्रॉन्डिंग के साथ हाइलाइट्स मिलेंगे।
[twenty20 img1=”2696″ img2=”2697″ offset=”0.5″ before=”Mahindra BE6 Batman Edition” after=”Mahindra BE6 Batman Edition”]
रेंज और वेरिएंट
इंडियन मार्केट में महिंंद्रा की इस एसयूवी को सिर्फ Pack Three वेरिएंट में ही ऑफर किया जाएगा। लेकिन अभी इस बारे में मेकर ने ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है। इसमें 79 kWh वाला बैटरी पैक ही मिलने की उम्मीद है जिससे ARAI के अनुसार 682 किमी की रेंज मिलेगी। इसके रियर एक्सल पर लगी मोटर से 286 हॉर्स पावर और 380 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा।
क्या है प्राइज
इंडियन मार्केट में महिंद्रा की BE6 के Batman Edition की एक्स शोरूम प्राइज 27.79 लाख रुपये होगी। इसकी बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी और इंटरनेशनल बैटमैन डे के मौके पर 20 सितंबर से डिलीवरी शुरू होंगी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply