Maruti Victoris Unveiled: इंडियन कार मेकर मारुति ने 03 September 2025 को ऑफिशियली नई एसयूवी Maruti Victoris को अनवील किया है। इस एसयूवी में कैसे फीचर्स हैं, कितना पावरफुल इंजन है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Victoris Unveiled
कार मेकर मारुति ने इंडिया में अपनी नई एसयूवी मारुति विक्टोरिस को अनवील कर दिया है। इस एसयूवी को नाम से अनवील किया है। इसका विक्टोरिस नाम लेटिन शब्द से लिया गया है जिसका मतलब विक्ट्री है।
[twenty20 img1=”3345″ img2=”3346″ offset=”0.5″ before=”Maruti Victoris suv” after=”Maruti Victoris suv”]
Maruti Victoris फीचर्स
मारुति की ओर से विक्टोरिस को कई ऐसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जो कई एसयूवी में नहीं दिया जाता। इसमें Dolby Atmos, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट्स, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, सुजुकी मैप, हेड्-अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट के साथ 60+ फीचर्स, 8स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, 35+ कनेक्टिड फीचर्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एरिना सेफ्टी शील्ड, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज को भी दिया है। इसको 5 स्टार BNCAP रेटिंंग भी मिली है।
[twenty20 img1=”3338″ img2=”3337″ offset=”0.5″ before=”Maruti Victoris crash test” after=”Maruti Victoris crash test”]
Maruti Victoris इंजन
मारुति ने इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया है। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी के ऑप्शन भी दिए हैं। इसके साथ इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक, सीवीटी और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया है जिसकी वजह से बूट स्पेस ज्यादा मिलता है।
[twenty20 img1=”3347″ img2=”3348″ offset=”0.5″ before=”Maruti Victoris suv” after=”Maruti Victoris suv”]
Maruti Victoris प्राइज
मारुति ने अभी एसयूवी को अनवील तो कर दिया है, लेकिन इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट जीएसटी दरों में बदलाव के बाद की जाएगी। इसे इंडिया के अलावा 100 देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।
[twenty20 img1=”3349″ img2=”3350″ offset=”0.5″ before=”Maruti Victoris suv” after=”Maruti Victoris suv”]
किनसे मिलेगी चुनौती
मारुति की नई एसयूवी को Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Tata Harrier, MG Astor, Toyota Hyryder, Maruti Grand Vitara से चुनौती मिलेगी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply