GST Hike Alert: इंडिया में जीएसटी कांउसिल की मीटिंग के बाद काफी चीजों पर टैक्स को कम किया गया है। लेकिन कुछ चीजों पर टैक्स काफी बढ़ाया भी गया है। ऐसी कौन सी चीजें हैं। जिनको खरीदना सबसे ज्यादा महंगा हो जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
GST काउंसिल ने बढ़ाई टेंशन
बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई चीजों पर टैक्स को बढ़ाने का एलान भी किया है। काउंसिल ने 40 पर्सेंट का नया टैक्स स्लैब बनाने को मंजूरी देते हुए इसमें कई ऐसी चीजों (GST hike categories) को शामिल किया है जो सिन और लग्जरी सेगमेंट में आती हैं।
वित्त मंत्री ने कहा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कहा कि 40 पर्सेंट की खास दर को भी प्रस्तावित किया गया है और इसे मंजूरी भी मिल गई है। इसे सिर्फ पान मसाला, गुटखा, तंबाकू के उत्पादों के साथ ही चुनिंदा चीजों (40% GST products) पर ही लागू किया जाएगा।
किन चीजों पर लगेगा सबसे ज्यादा टैक्स
अब जिन चीजों पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाया जाएगा उनमें मुख्य तौर पर बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला, चीनी या मीठे उत्पाद, सुगंधित पेय पदार्थ, कैफीन के साथ आने वाले पेय पदार्थ, 1200 सीसी से बड़े इंजन वाली पेट्रोल कारें और 1500 सीसी से बड़ी डीजल इंजन वाली कारें, 350 सीसी से ज्यादा बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर, प्राइवेट प्लेन, हेलीकॉप्टर, यॉट और अन्य जहाज इस कैटेगरी (new GST slab list) में शामिल होंगे।
कब से होंगे महंगे
सरकार वैसे तो 22 Sepember 2025 से पूरे देश में सभी सामानों पर 5 और 12 पर्सेंट की जीएसटी स्लैब को लागू कर देगी। लेकिन 40 पर्सेंट वाले स्लैब को कब से इन चीजों पर लागू किया जाएगा, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें
Tata Sons: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की इटली की पीएम Giorgia Meloni से मुलाकात; जानिए किस बड़ी डील पर हुई बात!
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?













Leave a Reply