PM Kisan Yojana: क्या दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा 21वीं किस्त का तोहफा या करना होगा इंतजार? यहां जानें

21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? Photo Credit:- Freepik
21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? Photo Credit:- Freepik

PM Kisan 21 Installment Release Date: पीएम किसान योजना के जरिए उन किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं। अब तक कुल 20 बार ये लाभ किसानों को मिल चुका है।

मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हैं और किस्त का लाभ ले रहे हैं। जैसे, इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है तो क्या आपको इस किस्त का लाभ मिल पाएगा? क्या ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है?

ये भी पढ़ें:- UPI Pin Tips: अगर भूल गए हैं यूपीआई पिन, तो परेशान होने की जगह ऐसे बना सकते हैं नया Pin; जानें प्रोसेस

कब आ सकती है 21वीं किस्त?

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी किस्त की तारीख लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

क्या दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

चर्चा इस बात की भी तेज है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, क्योंकि पिछली बार 18वीं किस्त अक्टूबर में जारी हुई थी। इसलिए माना जा रहा है कि मोदी सरकार इस बार भी अक्तूबर में किस्त जारी कर सकती है।

ये भी पढे़ं:- Annual FasTag: 3 हजार रुपये वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप हैं बाकी और कितने कर चुके हैं यूज? ऐसे करें चेक

हालांकि, अभी योजना की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जिसमें सरकार द्वारा ये बताया जाएगा कि किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है।