Indian Railways Rules For Passengers: सोचिए कि आपने कहीं जाने के लिए 4 ट्रेन टिकट एक साथ ऑनलाइन बुक की। एक PNR नंबर पर बुक की गई इन 4 में से 2 ही ट्रेन टिकट कंफर्म मिली और बाकी 2 वेटिंग में चली गई।
इसके बाद ये 2 वेटिंग में गई ट्रेन टिकट कंफर्म भी नहीं हुई, तो ऐसे में क्या होगा? क्या ये 2 लोग बाकी 2 लोग (जिनकी ट्रेन टिकट पहले ही कंफर्म हो गई थी) के साथ ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे या नहीं?
ये भी पढ़ें:- Citroen Basalt X इंडिया में लॉन्च! वेंटिलेटेड सीट्स से 360° कैमरा तक – कीमत जानकर चौंक जाएंगे
पहले क्या होता था?
दरअसल, पहले क्या होता था कि जब एक PNR नंबर पर जितनी भी ट्रेन टिकट बुक हुई हैं। उनमें से अगर कोई ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हुई है तो वो वेटिंग लिस्ट वाले यात्री भी ट्रेन से यात्रा कर सकते थे। फिर चाहे उन्हें ट्रेन में सीट मिले या नहीं और तो और टीटीई भी उन्हें नहीं उतारता था।
अब आ गया है ये नियम
भारतीय रेलवे ने अब ये साफ कर दिया है कि ट्रेन यात्रा सिर्फ कंफर्म ट्रेन टिकट पर ही हो सकती है। अगर आपने एक PNR नंबर पर 4 ट्रेन टिकट बुक की है और 2 कंफर्म है और 2 वेटिंग में हैं, तो वेटिंग वाले 2 लोग ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते।
अगर कोई वेटिंग लिस्ट वाला यात्री जबरदस्ती ट्रेन में चढ़ता है तो पकड़े जाने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। आपको ट्रेन से उतारा जा सकता है और आपको जेल भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
वेटिंग टिकट कैंसिल होने पर पैसे वापस आ जाते हैं
अगर आपकी वेटिंग ट्रेन टिकट है और ये कंफर्म नहीं होती है तो रेलवे की तरफ से ये अपने आप कैंसिल हो जाती है। फिर इस ऑनलाइन बुक किए ट्रेन टिकट के पैसे आपके बैंक अकाउंट में भेज दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें
परिवार के साथ घूमने का बढ़ा क्रेज: Gen Z और Millennials के 75% लोग अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं यात्रा
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 3 अंकों का नंबर, 916 और 999 का क्या है मतलब?
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें












Leave a Reply