Ayushman Card: जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in

Ayushman Card Registration Process: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये कार्ड उन लोगों का बनता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाती है जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं?

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किन किसानों को नहीं? यहां जाने किसान

आयुष्मान कार्ड इन 2 तरीकों से बनवा सकते हैं:-

पहला तरीका ये है

आप अपने नजदीकी CSC सेंटर जा सकते हैं
यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं

जांच सही पाए जाने के बाद आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जाता है
फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं

दूसरा तरीका भी जान लें

आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं। ये प्रोसेस आप खुद फॉलो कर सकते हैं और अपने मोबाइल से ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- UPI Pin Tips: अगर भूल गए हैं यूपीआई पिन, तो परेशान होने की जगह ऐसे बना सकते हैं नया Pin; जानें प्रोसेस

हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इलाज करवा सकता है। आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है और इस योजना में कई बीमारियां कवर है जिनका मुफ्त इलाज किया जाता है।