Credit Card Alert: जालसाजों से सावधान! आपको पता भी नहीं चलेगा और खाली हो जाएगा क्रेडिट कार्ड, बचने के तरीके जानें

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? Photo Credit:- Freepik
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? Photo Credit:- Freepik

Credit Card Scammers Alert: आज के इस दौर में लोग क्रेडिट कार्ड का काफी इस्तेमाल करते हैं। पहले लोग इससे अपनी जरूरतों के लिए खर्च करते हैं और फिर महीने-महीने करके बिल भरते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपके इस क्रेडिट कार्ड पर स्कैमर्स की नजर रहती है?

आपकी एक छोटी सी गलती के कारण स्कैमर्स आपको चपत लगा सकते हैं और आपकी नाक के नीचे से आपका क्रेडिट कार्ड खाली कर सकते हैं। इसलिए आपको उन गलतियों के बारे में पता होना चाहिए जिससे आप इस फ्रॉड से बच सकें।

ये भी पढ़ें:- Indian Railways: इस तरीके से IRCTC अकाउंट से आधार को करवा लें लिंक, वरना 1 अक्टूबर से नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक

ऐसे बच सकते हैं फ्रॉड से:-

नंबर 1

कभी भी कहीं भी किसी भी एप या वेबसाइट पर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स सेव करके न रखें। अगर वेबसाइट या एप हैक होती है, तो आपकी जानकारी हैकर्स के पास जा सकती है।

नंबर 2

स्कैमर्स क्रेडिट कार्डधारकों को फर्जी ईमेल भी भेजते हैं। इसमें कई लिंक होते हैं जिन पर क्लिक करने से आपके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकल सकते हैं। इसलिए कभी अनजाने ईमेल पर दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।

ये भी पढ़ें:- Youtuber Story: दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर 5 मिनट के वीडियो से कमाता है कितने पैसे? कमाई जान हैरान रह जाएंगे आप

नंबर 3

जालसाज लोगों को ठगने के लिए बैंक कर्मी बनकर कॉल भी करते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड पर ऑफर्स देने जैसी कई लुभावनी बातें होती हैं और इसी की आड़ में आपसे आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली जाती है, लेकिन आपको इन कॉल्स पर कोई विश्वास नहीं करना है और न ही कोई अपने क्रेडिट कार्ड की कोई जानकारी शेयर करनी है।