PM Kisan Yojana: अगर आप भी हैं किसान तो इस बार मिल सकते हैं 2 हजार रुपये, जानें 21वीं किस्त के बारे में

अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है? Photo Credit:- Autotechbiz.in
अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है? Photo Credit:- Autotechbiz.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। ये एक ऐसी योजना है जिसके जरिए सिर्फ किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक कुल 20 किस्त दी जा चुकी हैं और इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होगी। इस खबर में 21वीं किस्त के बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का ये हेल्पलाइन कर लें नोट, किसानों के है बड़े काम का

20 किस्त के बाद 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना में अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से जारी की गई। इस किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया।

सरकार डीबीटी के जरिए हर किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मोजूदा समय में पीएम किसान योजना से करोड़ो पात्र किसान जुड़े हैं और सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

कब आ सकती है 21वीं किस्त?

योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिवाली से पहले मोदी सरकार 21वीं किस्त के 2 हजार रुपये जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Charger Colour: मोबाइल चार्जर क्यों सफेद रंग के ही होते हैं? कारण यहां जान लें

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं आई है। योजना से जुड़ी जानकारी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आती है।