HomeUtilityPM Kisan Yojana क्या किसानों को दिवाली से पहले मोदी सरकार दे...

PM Kisan Yojana क्या किसानों को दिवाली से पहले मोदी सरकार दे सकती है 21वीं किस्त का तोहफा? यहां समझें

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, क्या ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है।

ऐसे में क्या ये 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है? क्या मोदी सरकार किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है? इस खबर में ये समझने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: e-KYC, भू-सत्यापन के अलावा डीबीटी का काम भी करवा लें किसान, वरना अटक सकती है किस्त

जारी होनी 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया।

ऐसे में अब बारी 21वीं किस्त की है जिसके लिए कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, ये कहना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है क्योंकि आधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

वैसे योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वी किस्त नवंबर में जारी होनी है।

ये भी पढ़ें:- Apple का पहला फोल्ड होने वाला iPhone भारत में बनाया जा सकता है, जानें कब हो सकता है लॉन्च और फीचर्स भी

ये काम करवा लें किसान:-

किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य है
किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना जरूरी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular