Apple का पहला फोल्ड होने वाला iPhone भारत में बनाया जा सकता है, जानें कब हो सकता है लॉन्च और फीचर्स भी

फोल्डेबल फोन के क्या फायदे और नुकसान हैं? Photo Credit:- Freepik (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फोल्डेबल फोन के क्या फायदे और नुकसान हैं? Photo Credit:- Freepik (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Apple First Foldable iPhone: मोबाइल की दुनिया में लगभग हर किसी की नजरें किसी न किसी रूप में एप्पल पर टिकी रहती है। कई तरह की इसकी सीरीज लॉन्च होती है। जैसे, इस बार आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई।

अब खबर आ रही है कि एप्पल कंपनी अपने पहले फोल्डेबल (जो मोबाइल फोल्ड हो जाता है) आईफोन का प्रोडक्शन भारत में कर सकती है और वो भी मास प्रोडक्शन। मीडिया रिपोर्ट्स में हो रहे दावों को यहां जानते हैं।

ये भी पढे़ं:- Credit Card Alert: आपकी नाक के नीचे से क्रेडिट कार्ड खाली कर सकते हैं स्कैमर्स, जानें कैसे बचें

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2026 में एप्पल कंपनी लाइनअप की कुल 9.5 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी। इसके लिए ताइवान में पहले मिनी पायलट लाइन बनाई जाएगी और यहां पर इक्विपमेंट टेस्टिंग और उनकी फाइन-ट्यूनिंग का काम होगा।

इसके बाद जरूरी सुधार करने के बाद इसी प्रोसेस को भारत में लागू किया जाएगा। भारत में बड़े स्तर पर फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्शन किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारित जानकारी नहीं आई है।

कैसा हो सकता है फोल्डेबल आईफोन?

माना जा रहा है कि अगले साल यानी 2026 में एप्पल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। आईफोन 18 सीरीज के साथ ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें चार कैमरे (2 रियर, इनर और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा) हो सकते हैं
ईसमें ई-सिम सपोर्टेबल होगा और फिजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा

ये भी पढे़ं:- Mobile Charger Colour: मोबाइल चार्जर क्यों सफेद रंग के ही होते हैं? कारण यहां जान लें

कीमत कितनी हो सकती है?

अगर बात इस फोल्डेबल आईफोन की करें तो माना जा रहा है कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरु हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।