VLF Mobster करेगा धमाका – 180cc इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ होगी 25 सितंबर को एंट्री

VLF Mobster Scooter Launch Invite
VLF Mobster Scooter PC-VLG Mobster

VLF Mobster स्‍कूटर इंडिया में अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च (VLF Mobster launch) होगा। मेकर अपने नए स्‍कूटर में कितना ताकतवर इंजन देगा। स्‍कूटर में कैसे फीचर्स होंगे। इस स्‍कूटर को किस प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होगा VLF Mobster

इंडिया में अब एक और पावरफुल स्‍कूटर लॉन्‍च हो जाएगा। अगले हफ्ते इस स्‍कूटर को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद प्रीमियम और दमदार इंजन वाले सेगमेंट में नया खिलाड़ी दूसरे को चुनौती देगा।

मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

आमतौर पर प्रीमियम सेगमेंट के स्‍कूटर्स में वैसे भी मेकर्स कई शानदार फीचर्स (VLF Mobster features) को देते हैं। इसलिए इसमें भी 5 इंच डिस्‍प्‍ले, स्‍क्रीन मिररिंग, इंच अलॉय के साथ ट्यूबलैस टायर, डिस्‍क ब्रेक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ड्यूल चैनल एबीएस, लाइव डैशकैम फीचर, ड्यूल हेडलाइट सेटअप, सिंगल सीट जैसे और भी कई फीचर्स स्‍कूटर में देने की तैयारी की है। जबकि इसका डिजाइन काफी ज्‍यादा स्‍पोर्टी हो सकता है।

मिलेगा पावरफुल इंजन

स्‍कूटर को 180 सीसी 4वॉल्‍व, सिंगल सिलेंडर वॉटर कूल्‍ड इंजन (VLF Mobster 180cc engine) के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इस इंजन से स्‍कूटर को 18 बीएचपी पावर के अलावा 15.7 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा स्‍कूटर में सेल्‍फ स्‍टार्ट, फ्यूल इंजेक्‍शन और बीएस-6 एमिशन नॉर्म्‍स मिलेंगे।

क्‍या हो सकती है प्राइज

इटली के मेकर इस स्‍कूटर को इंडिया में ही बना रहे हैं। इसलिए इसकी प्राइज एक्‍सपोर्ट के मुकाबले काफी कम रहने वाली है। अभी इस बारे में ज्‍यादा डिटेल सामने नहीं आ पाई हैं। इसलिए प्राइज, फीचर्स और इंजन की पूरी डिटेल के लिए लॉन्‍च तक का इंतजार करना पड़ेगा।