HomeUtilityआज 1 अगस्त से लागू हो रहे ये नए नियम: रेलवे, ITR,...

आज 1 अगस्त से लागू हो रहे ये नए नियम: रेलवे, ITR, C-KYC, बैंकिंग और LPG में बड़े बदलाव, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

News Rules From 1 August: आज यानी 1 अगस्त से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसलिए बतौर नागरिक आपको इनके बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

August New Rules 2026: आज से अगस्त महीने की शुरुआत के साथ कई ऐसे नियम लागू हो गए हैं जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:- Huawei Nova 16 SE की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 8,500mAh बैटरी और Kirin 8020 चिपसेट के साथ दे सकता है दस्तक

रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के तरीके से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न, बैंकिंग सेवाओं, C-KYC सिस्टम और कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों तक कई अहम बदलाव लागू हो चुके हैं। अगर आप भी इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो इन नए नियमों की जानकारी होना आपके लिए जरूरी है।

रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका बदला

आज यानी 1 अगस्त 2026 से पश्चिम मध्य रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू कर दिया है। इसका उद्देश्य टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को कम करना और पूरी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है।

नए नियम के तहत अब यात्रियों को पहले टोकन लेना होगा, उसके बाद ही काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराया जा सकेगा।

टोकन जारी होने का समय क्या है?

एसी तत्काल टिकट के लिए: सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक
नॉन-एसी तत्काल टिकट के लिए: सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक

ये भी पढ़ें:- Toyota Hilux खरीदने से पहले इसकी ये 5 कमियां भी जरूर जान लें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

ITR देर से भरने वालों पर बढ़ेगा खर्च

अगर आपने वित्त वर्ष का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) 31 जुलाई तक दाखिल नहीं किया है, तो अब आपको अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।

आज यानी 1 अगस्त से ऐसे करदाता, जो समय सीमा के भीतर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें बिलेटेड रिटर्न भरना होगा। इसके साथ आय के आधार पर निर्धारित जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव

अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं।

इन बदलावों में शामिल हो सकते हैं:-

रिवॉर्ड प्वाइंट्स की नई व्यवस्था
लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव
सर्विस फीस में संशोधन

हालांकि, ये बदलाव सभी बैंकों पर एक जैसे लागू नहीं होंगे। इसलिए अपने बैंक की नई शर्तों की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

C-KYC 2.0 सिस्टम लागू करने की तैयारी

देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को और सुरक्षित बनाने के लिए C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी है।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ग्राहक को 14 अंकों का यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड जैसी अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं में बार-बार KYC दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस सिस्टम का उद्देश्य KYC प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।

ये भी पढ़ें:- Avore Electric Bike: 260Km तक की रेंज, 114kmph की टॉप स्पीड; जानें इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में क्या है खास और कीमत

कमर्शियल LPG सिलिंडर हुआ सस्ता

आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कीमत 202 रुपये कम हुई है। जबकि, कोलकाता में कीमत 209 रुपये घटाई गई है।

अब नई दरें लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 2872.50 रुपये हो गई है।
जबकि, घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular