Air India Express Flights: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अब दिल्ली और बेंगलुरु से उदयपुर और जोधपुर के लिए सेवा शुरू कर दी है। दोनों शहरों से कितनी फ्लाइट्स राजस्थान के दोनों शहरों (Air India Express new routes) के लिए रहेंगी। कब से इसे शुरू किया जा रहा है और बुकिंग कब से होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी फ्लाइट्स
राजस्थान के दो बड़े और टूरिज्म के हिसाब से बड़े शहरों उदयपुर (Delhi to Udaipur direct flight) और जोधपुर (Bengaluru to Jodhpur flight schedule) अब एयर इंडिया की बजट विंग एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ भी जुड़ गया है। इन दोनों ही शहरों के लिए दिल्ली और बेंगलुरु से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का एलान अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कर दिया है।
कब से शुरू हो रही फ्लाइट
राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर के लिए दिल्ली और बेंगलुरु से सीधी फ्लाइट 1 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होते ही एयर इंडिया का नेटवर्क 60 पाइंट्स तक हो जाएगा। इन रूट्स के लिए बुकिंग को शुरू भी कर दिया है।
क्या होगा फायदा
एयर इंडिया एक्सप्रेस से उदयपुर और जोधपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने के बाद सबसे बड़ा फायदा राजस्थान में टूरिज्म को होगा। यहां पर साउथ इंडिया में खासतौर पर बेंगलुरु से ज्यादा टूरिस्ट आएंगे। इसके अलावा दिल्ली भी पूरी दुनिया से अच्छी तरह से एयर ट्रैवल के जरिए जुड़ा है और वहां से भी लोग बिना रुके सीधे राजस्थान के इन दो खूबसूरत शहरों तक पहुंच जाएंगे। जिससे टूरिज्म बढ़ेगा और स्थानीय रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।
कितनी हैं फ्लाइट्स
एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से 288 फ्लाइट्स हर हफ्ते और बेंगलुरु से 440 से ज्यादा फ्लाइट्स को हर हफ्ते ऑपरेट कर रही है। जिनमें डोमेस्टिक के अलावा कई इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply