HomeBusinessHero HF Deluxe बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ...

Hero HF Deluxe बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

Hero HF Deluxe: प्राइज कम होने और फेस्टिव सीजन की वजह से लोग बाइक खरीद रहे हैं। 5 हजार Down Payment करने के बाद कितनी EMI पर इसे घर लाया जा सकता है। रिपोर्ट पढ़ें।

Hero HF Deluxe Down Payment and EMI: इंडिया में सरकार ने जैसे ही जीएसटी को कम किया और फेस्टिव सीजन में ऑटो सेक्‍टर में सेल का बूम आ गया। हर रोज शोरूम्‍स पर लोग लाइन लगाकर बाइक्‍स खरीद रहे हैं। Hero HF Deluxe बाइक को खरीदना है और सिर्फ 5 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Hero HF Deluxe की क्‍या है प्राइज

हीरो एचएफ डीलक्‍स एक एंट्री लेवल बाइक है जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 55992 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके ऑल ब्‍लैक एडिशन को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 3359 रुपये का RTO और 5736 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 65087 रुपये हो जाती है।

5 हजार Down Payment

अब 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 60087 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 12 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 1996 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

65087 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली हीरो एचएफ डीलक्‍स बाइक के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 60087 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 12 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 1996 रुपये हर महीने देते हैं तो 3 सालों में 11760 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की सही प्राइज 71847 रुपये बन जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular