HomeAutomobilesBridgestone ने की India Mobiilty Social Impact Award 2025 की घोषणा, कई...

Bridgestone ने की India Mobiilty Social Impact Award 2025 की घोषणा, कई संस्‍थाओं को किया गया सम्‍मानित

Bridgestone इंडिया ने मोबिलिटी सोशल इम्‍पैक्‍ट अवार्ड्स 2025 के पांचवें संस्‍करण के विजेताओं की घोषणा कर दी है। जिसमें रोड सेफ्टी से लेकर इनोवेटिव मोबिलिटी के समाधान के लिए कई संस्‍थाओं को सम्‍मानित भी किया गया है।

Bridgestone इंडिया की ओर से मोबिलिटी सोशल इम्‍पैक्‍ट अवार्ड्स 2025 की घोषणा कर दी गई है। जिसमें देशभर की कई संस्‍थाओं को रोड सेफ्टी से लेकर मोबिलिटी तक के क्षेत्र में योगदान देने पर सम्‍मानित भी किया गया है। इस दौरान बेंगलुरू और दिल्‍ली की कुछ संस्‍थाओं को महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्‍मानित भी किया गया है।

दिल्‍ली की संस्‍था को किया सम्‍मानित

दिल्‍ली में इम्‍पैक्‍ट गुरु फांउडेशन ने 2025 में ब्रिजस्‍टोन इंडिया मोबिलिटी सोशल इम्‍पैक्‍ट अवार्ड्स में दूसरी पोजिशन को हासिल किया है। इस फांउडेशन को ‘संकटग्रस्त समुदायों के सशक्‍तिकरण’ श्रेणी में पहले रनर-अप के तौर पर सम्‍मानित किया गया है।

बेंगलुरु की संस्‍था भी हुई सम्‍मानित

दिल्‍ली के अलावा एम्‍पावरमेंट ऑफ वल्‍नरेबल कम्‍यूनिटीज कैटेगरी में बेंगलुरु की द असोसिएशन ऑफ पीपल विद डिसएबिलिटी ने को भी सम्‍मानित किया गया है। यह सम्‍मान उनके रीहैब व्‍हील्‍स इनिशिएटिव के लिए दिया गया है। जो दिव्‍यांगों तक सेवाएं पहुंचाने का काम करती है।

रोड सेफ्टी में चेन्‍नई की संस्‍था को किया सम्‍मानित

रोड सेफ्टी कैटेगरी में चेन्‍नई की सतर्क को सम्‍मानित किया गया है। जिसने 4.5 लाख से ज्‍यादा लोगों को जीवनरक्षक आपात प्रतिक्रिया कौशल के क्षेत्र में ट्रेनिंग दी है।

भविष्‍य बेहतर करने वालों को किया सम्‍मानित

ब्रिजस्‍टोन एशिया पैसिफिक के ग्रुप प्रेजिडेंट हीरोशी योशिजाने ने कहा कि मोबिलिटी सामाजिक प्रभाव पुरस्‍कार के जरिए हम उन बदलाव लाने वालों का जश्‍न मनाते हैं जो बेहतर भविष्‍य के लिए मोबिलिटी की परिभाषा को बदल रहे हैं। इम्‍पैक्‍ट गुरु फांउडेशन जैसी संस्‍थाएं ऐसे उदाहरण देती हैं जिससे नवाचार स्‍थाई सामाजिक प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular