PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त और क्या कहता है नियम? यहां जानें किसान

पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo:- Freepik
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo:- Freepik

PM Kisan Nidhi 21 Installment Release Date: किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं।

इस बार योजना की 21वीं किस्त (2 हजार रुपये आएंगे) जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। ऐसे में ये किस्त कब जारी हो सकती है?

ये भी पढ़ें:- Smartphone Tips: सोते समय सिर के पास भूलकर न रखें स्मार्टफोन, जानें क्या गलती करते हैं लोग और कैसे बचें

21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?

पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त रिलीज होनी है। नियमों की मानें तो योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।

जैसे, पहले 18, 19वीं, 20वीं या उससे पहले भी जो किस्त जारी हुई हैं। वे सभी लगभग चार महने के अंतराल पर जारी हुई। इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में पूरा हो रहा है।

इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार द्वारा जारी होने वाली ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें:- FASTag Annual Pass को 2 महीने में कितने लोगों ने खरीद लिया, क्यों हो रहा है यह इतना पॉपुलर और क्या हैं इसके फायदे?

खत्म होगा करोड़ों किसानों को इंतजार

इस बार 21वीं किस्त जारी होने के बाद करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा। लगभग हर किस्त में ही करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलता है।